एक छह साल की बच्ची को टब में डुबा-डुबाकर मार डाल, यह घटना पढ़ने में जितनी खौफनाक है, असल में उससे ज्यादा भयानक है इस साइको किलर की कहानी. हरियाणा के पानीपत जिल की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस साइको किलर ने चार बच्चों री हत्या की दी है. बर्बरता तो तब बढ़ गई जब इस महिला ने अपने ही बेटे की हत्यी कर दी.
पानीपत पुलिस ने बुधवार (3 दिसंबर) को एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है. किलर की पहचान पूनम नाम की महिला के रूप में हुई है. इस पर आरोप है कि उसने दो साल में चार बच्चों को मौत के घाट उतारा है. इस साइको किलर का मोडस ऑपरेंडी बच्चों को पानी में डुबोकर मारना है. बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बेटी को टब में डुबोकर मार डाला, जिसके बाद से वह साइको किलर के नाम से जानी जा रही है.
पुलिस की पूछताछ में पता चला की पुनम को सुंदर बच्चियों से बहुत ज्यादा नफरत है. पूनम ने बताया कि उसे खुद नहीं पता कि सुंदर बच्ची देखकर उसे गुस्सा क्यों आता है. शादी से पहले ऐसा नहीं था. उसकी शादी 2019 में हुई थी. एक साल बाद बेटा हुआ. वह किसी भी बच्ची को देखकर उसकी तुलना अपने बेटे से करती थी. कोई बच्ची बेटे से ज्यादा सुंदर दिखती तो गुस्सा आता.
बता दें कि पूनम गोहाना के भावड़ गांव में रहती है. उसकी उम्र 32 साल है. वह राजनीति शास्त्र में एमए है. पति नवीन के माम सतपाल के बेटे की शादी में पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था गया हुआ थी. इस शादी में एक बच्ची के गायब होने के बाद हंगामा बढ़ गया. बच्ची को ढूंढा गया तो उसका शव पानी से भरे एक टब में मिला. पुलिस जांच में पता चला कि जब बारात घर से निकल रही थी, उस समय बच्ची विधि और पूनक एक साथ गायब हुई थीं. साथ ही बारात में गई की महिलाओं से पूछताछ करने पर पता चला कि जब पूनम बारात में लौटी तो उसकी साड़ी पानी से भीगी हुई थी. पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद पूनम ने सच कबूल किया.
पूनम का मायका पानीपत के सिवाह गांव में है. ससुराल में भतीजी और बेटे की हत्या के बाद मायके में चचेरे भाई दीपक की छह साल की बेटी जिया की जान ली. घटना 19 अगस्त 2025 की है. पुनम पर कुल चार बच्चों की हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: Love Crime: अजब प्रेम की गजब कहानी! जानिये क्यों प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी?
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…