Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुंदर बच्चियों से नफरत… टब में डुबोकर 4 बच्चों की हत्या! MA पास महिला बनी ‘साइको किलर’

हरियाणा के पानीपत में 32 वर्षीय एमए पास महिला पूनम को चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सुंदर बच्चियों से नफरत के कारण वह मासूमों को पानी में डुबोकर मार देती थी.

panipat-ma-woman-psycho-killer-drowned-4-children

एक छह साल की बच्ची को टब में डुबा-डुबाकर मार डाल, यह घटना पढ़ने में जितनी खौफनाक है, असल में उससे ज्यादा भयानक है इस साइको किलर की कहानी. हरियाणा के पानीपत जिल की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस साइको किलर ने चार बच्चों री हत्या की दी है. बर्बरता तो तब बढ़ गई जब इस महिला ने अपने ही बेटे की हत्यी कर दी.

पानीपत पुलिस ने बुधवार (3 दिसंबर) को एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है. किलर की पहचान पूनम नाम की महिला के रूप में हुई है. इस पर आरोप है कि उसने दो साल में चार बच्चों को मौत के घाट उतारा है. इस साइको किलर का मोडस ऑपरेंडी बच्चों को पानी में डुबोकर मारना है. बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बेटी को टब में डुबोकर मार डाला, जिसके बाद से वह साइको किलर के नाम से जानी जा रही है.

सुंदर बच्चियों से थी नफरत

पुलिस की पूछताछ में पता चला की पुनम को सुंदर बच्चियों से बहुत ज्यादा नफरत है. पूनम ने बताया कि उसे खुद नहीं पता कि सुंदर बच्ची देखकर उसे गुस्सा क्यों आता है. शादी से पहले ऐसा नहीं था. उसकी शादी 2019 में हुई थी. एक साल बाद बेटा हुआ. वह किसी भी बच्ची को देखकर उसकी तुलना अपने बेटे से करती थी. कोई बच्ची बेटे से ज्यादा सुंदर दिखती तो गुस्सा आता.

panipat2

कैसे पकड़ी गई पुनम

बता दें कि पूनम गोहाना के भावड़ गांव में रहती है. उसकी उम्र 32 साल है. वह राजनीति शास्त्र में एमए है. पति नवीन के माम सतपाल के बेटे की शादी में पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था गया हुआ थी. इस शादी में एक बच्ची के गायब होने के बाद हंगामा बढ़ गया. बच्ची को ढूंढा गया तो उसका शव पानी से भरे एक टब में मिला. पुलिस जांच में पता चला कि जब बारात घर से निकल रही थी, उस समय बच्ची विधि और पूनक एक साथ गायब हुई थीं. साथ ही बारात में गई की महिलाओं से पूछताछ करने पर पता चला कि जब पूनम बारात में लौटी तो उसकी साड़ी पानी से भीगी हुई थी. पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद पूनम ने सच कबूल किया.

lady-psycho-killer

पूनम का मायका पानीपत के सिवाह गांव में है. ससुराल में भतीजी और बेटे की हत्या के बाद मायके में चचेरे भाई दीपक की छह साल की बेटी जिया की जान ली. घटना 19 अगस्त 2025 की है. पुनम पर कुल चार बच्चों की हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.


ये भी पढ़ें: Love Crime: अजब प्रेम की गजब कहानी! जानिये क्यों प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest