Bharat Express DD Free Dish

Bharat Express Mega Conclave में बोले जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके- “हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म भारत भूमी पर हुआ है”

Bharat Express Mega Conclave में राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा हमारे देश की अद्वतीय परंपरा रही है. इस परंपरा में जब विद्यार्थी सर्वप्रथम गुरुकूल में प्रवेश करता था तो तब उसका मुंडन किया जाता था.

कॉन्क्लेव के मंच पर होस्ट और मेहमान.

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस के दूसरे वर्षगांठ पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार (10 फरवरी) को भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव “नए भारत की बात दिल्ली के साथ” आयोजित हुआ. कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया, जिसके बाद कॉन्क्लेव में दिग्गजों ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में जनजातीय मामले के केंद्रीय राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश के बैतूल से सांसद दुर्गा दास उइके और भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने भी चैनल के ग्रुप एडिटर सुदेश तिवारी के साथ चर्चा में हिस्सा लिया.

सनातन रीति-रिवाजों पर बोलते हुए जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके (Durga Das Uikey) ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म भारत भूमी पर हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारे मस्तिष्क को कल्प वृक्ष कहा गया है. हम जब तिलक लगाते हैं तो ऐसे ही नहीं लगाते इसका भी महत्व है. अगर कोई निगेटिव एनर्जी हमारे पास आती है तो तिलक लगाने की वजह से सामने आकर फिर वापस चली जाती है और जो भी ये नकरात्मक आघात हम पर करता है वो उसी का जाकर नुकसान करती है.

गुरु-शिष्य की परंपरा देश की अद्वतीय परंपरा

कार्यक्रम में राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि गुरु-शिष्य की परंपरा हमारे देश की अद्वतीय परंपरा रही है. इस परंपरा में जब विद्यार्थी सर्वप्रथम गुरुकूल में प्रवेश करता था तो तब उसका मुंडन किया जाता था. उन्होंने बताया कि मुंडन संस्कार शुद्धतम साइंटिफिक तरीके से सिद्ध है. इसका हमारे ऋषियों ने भी वर्णित किया है. मुंडन के साथ हमारी चोटी रखने की भी परंपरा थी. इस चोटी को उत्तरी ध्रुव कहा गया है. इस चोटी का स्थान हमारे वेदों में भी वर्णित है.

वहीं मंच पर मौजूद दूसरे मेहमान भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने कॉन्क्लेव में कहा कि आजादी के 75 सालों पर मोदी सरकार के 10 साल बहुत भारी हैं. भारत की उपलब्धि पर सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि आज भारत एक लाख करोड़ के मोबाइल फोन एक्सपोर्ट कर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि 2 साल में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत हुई है.


ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में बोले MP रवि किशन- मैं ओपनिंग में भी आया था…तब लोगों को संदेह था.. पर आज चैनल यहां खड़ा है


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read