बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सब-स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :
- जनरल : 313 पद
- एससी : 98
- एसटी : 07
- ईबीसी : 112
- बीसी : 62
- बीसी – महिला : 22
- ईडब्ल्यूएस : 68
- कुल पदों की संख्या : 682
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स/ मैथ्स/ स्टैटिक्स में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री.
पास कोर्स के रूप में इन विषयों से ग्रेजुएट्स या पूरक विषय (subsidiary) के साथ ग्रेजुएशन में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
एज लिमिट
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : अनारक्षित पुरुषों के लिए : 37 वर्ष
- ओबीसी (महिला एवं पुरुष) अनारक्षित महिला : 40 वर्ष
- एससी/ एसटी (पुरुष, महिला) : 42 वर्ष
- सभी वर्ग के दिव्यांग : अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस
- यूआर, ईबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस : 540 रुपए
- एससी, एसटी, सभी महिला, पीडब्ल्यूबीडी : 135 रुपए
- अन्य राज्य : 540 रुपए
- सैलरी : लेवल के अनुसार
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य पहचान पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो)
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

