Bharat Express DD Free Dish

Sarkari Naukri: 12वीं से लेकर ग्रेजुएट पास वालों के लिए बिहार में निकली सरकारी भर्तियां, लास्ट डेट जल्द, फटाफट करें अप्लाई

Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए बिहार में 2747 पदों पर भर्तियां निकली है. इच्छुक उम्मीदवार BRLPS की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

sarkari-naukri

BRLPS  Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (BRLPS) ने जीविका योजना के तहत 2,747 पदों (BRLPS Bihar Jeevika Vacancy 2025) पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, इच्छुक उम्मीदवार BRLPS की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

  • कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर – 1,177 पद
  • ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव – 534 पद
  • एरिया कोऑर्डिनेटर – 374 पद
  • लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट – 235 पद
  • ऑफिस असिस्टेंट – 187 पद
  • अकाउंटेंट – 167 पद
  • ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर – 73 पद

योग्यता क्या होनी चाहिए? (BRLPS Jobs)

  • कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर: महिलाओं के लिए 12वीं पास, पुरुषों के लिए ग्रेजुएट
  • ऑफिस असिस्टेंट: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री
  • अकाउंटेंट: कॉमर्स में ग्रेजुएशन अनिवार्य
  • ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव: बीटेक, बीसीए, बीएससी (आईटी) या पीजीडीसीए होना चाहिए
  • ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट: ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/पीजी डिप्लोमा जैसी संबंधित योग्यता
  • एरिया कोऑर्डिनेटर: किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी.

उम्र सीमा क्या है?

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग – पुरुष): 37 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी पुरुष व सभी वर्ग की महिलाएं: 40 वर्ष
  • एससी/एसटी उम्मीदवार: 42 वर्ष

सैलरी कितनी मिलेगी?

  • ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर: ₹36,101 प्रति माह
  • लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट: ₹32,458 प्रति माह
  • एरिया कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, आईटी एग्जीक्यूटिव: ₹22,662 प्रति माह
  • ऑफिस असिस्टेंट, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर: ₹15,990 प्रति माह

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • टाइपिंग टेस्ट (केवल ऑफिस असिस्टेंट और आईटी एग्जीक्यूटिव पदों के लिए)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BRLPS Jobs 2025: इस तरह से करें अप्लाई

  • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं.
  • इसके बाद यहां Career सेक्शन पर क्लिक करें.
  • फिर Jeevika Bharti 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • इस प्रोसेस के बाद फिर Apply Online पर क्लिक करें.
  • अब पूरी तरह से चेक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भर दें.
  • खास बात जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें.
  • अब इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए UPSC ने निकाली 230 पदों पर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी, यहां देखें डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read