UP Government Jobs 2026: UPSSSC ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक होंगे. 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और चयन कई चरणों में होगा.
कुल 708 पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू
इन 708 पदों में वन रक्षक (सामान्य चयन) के 318, वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) के 10, वन रक्षक (विशेष चयन) के 329 और वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) के 51 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 30 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में गलती होने पर सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी दी जाएगी.
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ अन्य निर्धारित पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह तक वेतन
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. फीस जमा करने के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा.
भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर आवेदन सबमिट करें. अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रखें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

