Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“चुनाव का नतीजा मतगणना से आएगा, मनगणना से नहीं”, अखिलेश यादव बोले- एग्जिट पोल के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा

अखिलेश ने कहा, भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी उच्चतम न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे. साथ ही वे जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते.

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.

Akhilesh Yadav On Exit Poll: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को ‘भाजपाई एग्जिट पोल’ करार देते कहा कि घपला करने की गुंजाइश बनाने के लिए की गई इस कवायद के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, एग्जिट पोल का क्रम समझिए- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, ताकि घपला करने की गुंजाइश बन सके.

“जनमत को धोखा दिया जा रहा”

उन्होंने आरोप लगाया कि इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं. भाजपा नेता यह बात समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के महापौर पद के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है.

“जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं”

अखिलेश ने कहा, भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी उच्चतम न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे. साथ ही वे जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते. इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें. इंडिया गठबंधन जीत रहा है इसलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं.

यह भी पढ़ें- सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने SDF के सोमनाथ पौडयाल को हराया, प्रचंड जीत की ओर SKM

सपा प्रमुख यादव ने ‘एक्‍स’ पर अपने दूसरे पोस्ट में कहा चुनाव का नतीजा मतगणना से आएगा, मनगणना से नहीं! मन की बात चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां जन की बात चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है.

“दबाव में टीवी पर झूठे आंकड़े दिखाए जा रहे”

अखिलेश यादव ने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा ”जो बेचारे सत्ता के दबाव में टीवी के स्क्रीन पर झूठे आंकड़े देने को मजबूर हैं वो भी अकेले में दबी जुबान में कह रहे हैं कि भाजपा हार रही है. ये विवश लोग 4 जून को सही नतीजे आने पर जनता को मुंह दिखा सकें, इसीलिए ये कह रहे हैं कि 13 महत्वपूर्ण राज्यों में कड़ी टक्कर, बाकी राज्यों में तो भाजपा की उपस्थिति वैसे भी शून्य के बराबर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital