चुनाव

Lok Sabha Election 2024: 2 थीम पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र, किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी

BJP Manifesto For Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर इस बार भाजपा बड़ी तैयारी में है. क्योंकि इस बार भाजपा ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और इसी लक्ष्य को साधने के लिए बीजेपी अपने घोषणा पत्र में किसानों के साथ ही महिलाओं और युवाओं को बड़ी सौगात देने की योजना बना रही है. इसको लेकर भाजपा कमेटी की अगली बैठक 4 अप्रैल को होने जा रही है. तो वहीं सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र ( Manifesto) को जारी कर सकती है.

सोमवार को ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र जारी करने की बात कही थी. इसी के साथ ही उन्होंने बताया था कि मिस्ड कॉल सेवा से 3 लाख से ऊपर और नमो ऐप के माध्यम से करीब 2 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है. पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है. पहले ही पार्टी किसानों की सम्मान निधि को बढ़ाने का वादा कर चुकी है. तो वहीं इस बार पार्टी का घोषणा पत्र दो थीम पर बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: टिकट कटने के बाद अब क्या करेंगे वरुण…? मां मेनका गांधी ने कही ये बात

भारत 2047 तक विकसित और मोदी की गारंटी थीम को प्रमुखता से इस घोषणा पत्र का आधार बनाया गया है. इस घोषणा पत्र में मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कार्यों के विवरण के साथ ही पूरे किए गए वादों की भी पूरी डिटेल होगी. खबर ये भी सामने आ रही है कि इस बार भाजपा अपने घोषणा पत्र में कई और बदलाव करने जा रही है. कहा जा रहा है कि भाजपा अपने आने वाले कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी पूरी जानकारी इस घोषणा पत्र में देगी. सूत्रों की मानें तो इस बार का घोषणा पत्र भाजपा ने किसानों के साथ ही महिलाओं, गरीबों और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Sarkari Naukri Update: अब चरित्र सत्यापन के बिना भी मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Jobs Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई भर्ती नीति के तहत बड़ा फैसला…

36 minutes ago

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! रातभर बरसे बादल, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने दे दी दस्तक

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को…

56 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: किसानों की दिवाली होगी रोशन, आज पीएम मोदी भेजेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2026: इस समय भूलकर भी न करें कोई शुभ काम, नोट करें राहुकाल, नक्षत्र और अमृत चौघड़िया का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास…

1 hour ago

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: वृषभ-तुला पर बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, इन राशियों को होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शुक्रवार को शुक्रदेव के उदित होने से…

2 hours ago