चुनाव

लखनऊ से BJP प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में 16 मई को ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन, बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बतौर अतिथि वक्ता होंगे शामिल

लोक सभा चुनाव में लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में 16 मई को ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. राइजिंग लखनऊ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के तौर पर बीजेपी नेता नीरज सिंह और सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन शालीमार गैलेंट, विज्ञानपुरी, महानगर, लखनऊ में किया जाएगा. कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे निर्धारित किया गया है.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 पार का नारा लेकर चुनावी प्रचार अभियान में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं.

राम राज्य को लेकर राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

लखनऊ से सांसद और इसी सीट से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने आज यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने एक अहम बयान में कहा कि राम राज्य का आशय किसी ‘थियोक्रेटिक स्टेट’ (किसी एक धर्म आधारित शासन व्यवस्था वाला देश) से नहीं है. राम राज्य का मतलब जन सामान्य के अंदर एक जिम्मेदारी की भावना या कर्तव्य बोध का संचार करने से है.

राम हमारी आस्था के केंद्र- राजनाथ सिंह

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, ”हम लोगों ने कहा था कि राम हमारी आस्था के केंद्र हैं. हमको बहुमत मिलेगा तो अयोध्या की धरती पर राम का भव्य मंदिर बनेगा. आपने देखा कि वह काम भी हो गया. मुझे तो अब लगने लगा है कि भगवान राम अपनी झोपड़ी से निकाल कर अपने महल में प्रवेश कर चुके हैं, इसलिये भारत में राम राज्य का आगाज होकर रहेगा. मुझे इसका पक्का विश्वास है.”

उन्होंने कहा, ”यदि मैं राम राज्य की बात करता हूं तो इसका मतलब किसी ‘थियोक्रेटिक स्टेट’ से नहीं है. राम राज्य का मतलब यह होता है कि जन सामान्य के अंदर एक जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न हो, कर्तव्य का बोध उत्पन्न हो. जब लोगों के बीच कर्तव्य बोध उत्पन्न नहीं होगा और केवल अधिकार बोध ही उत्पन्न होगा, तब राम राज्य नहीं आ सकता.”

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago