चुनाव

“गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए”, सीएम योगी बोले- अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया, अब ‘ब्रज’ की बारी है

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है और अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है. योगी आदित्यनाथ सोमवार को फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार राजकुमार चाहर के समर्थन में किरावली में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

अब ‘ब्रज’ की बारी है- सीएम योगी

उन्होंने फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र को ब्रज भूमि का भाग बताते हुए कहा कि ”गिरिराज महाराज की यहां बड़ी कृपा है. दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है. अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है, अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है. अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में इसी वर्ष 22 जनवरी को हुई. दिसंबर 2021 में मोदी ने काशी विश्‍वनाथ कारिडोर का लोकार्पण किया था.”

“ये लोग कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे”

विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्‍होंने कहा , ”एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ. ये लोग कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे, जैसे लगता था कि इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा, ही पैदा हो गई थी. प्रधानमंत्री मोदी का प्रताप है कि इन लोगों का झूठ फेल हो गया और रामलला का मंदिर भी बन गया.”

यह भी पढ़ें- “जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं उन्हें…”, पीएम मोदी ने विपक्ष को दिखाया आईना

सीएम योगी ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा ”आपका दायित्व बनता है कि राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़े करने वालों, गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए.” भाजपा सरकारों में विकास कार्यों को गिनाते हुए योगी ने कहा, ”विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा. अब आगरा में भी हवाईअड्डा बन रहा है. आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago