Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“जिनकी दो पत्नियां हैं, उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे”, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह महालक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक गरीब महिला को एक-एक लाख रुपये सालाना देगी. भाजपा ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर हमला बोलते हुए निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Kantilal bhuriya

कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने दावा किया कि जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें पार्टी की महालक्ष्मी योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया.

सालाना एक लाख रुपये देने का वादा

कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह महालक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक गरीब महिला को एक-एक लाख रुपये सालाना देगी. भाजपा ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर हमला बोलते हुए निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कांतिलाल भूरिया UPA की पिछली सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री थे.

“जिस व्यक्ति की दो पत्नियां, उन्हें 2 लाख”

कांतिलाल भूरिया ने सैलाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा घोषणा-पत्र हर महिला को एक लाख रुपये देने का वादा करता है. यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा. जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों ही इस योजना के अंतर्गत आएंगी.’’

वहीं कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘‘कांतिलाल भूरिया ने अभी एक घोषणा की, जिसके तहत जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें दोगुना फायदा होगा.’’

यह भी पढ़ें- दादा की कार में बैठकर चुनावी पर्चा भरने जाएगा यह उम्मीदवार, बम धमाके में जान जाने से पहले तक इसको चलाते थे पूर्व CM बेअंत सिंह

बता दें कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के तहत जब तक महिलाएं गरीबी रेखा (बीपीएल) से ऊपर नहीं आतीं तब तक उन्हें 8,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे. इस बीच, भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के बयान की क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट कर निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital