वर्ष 2025 में महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है
Prayagraj Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के घाटों पर अगले वर्ष कुंभ मेला लगेगा. इसे ‘महाकुंभ 2025’ के तौर पर जाना जाएगा. इस मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के साथ योगी सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का भी तेजी से विकास कर रही है. सरकार यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही प्रयागराज का दौरा किया, उनके दौरे के उपरांत वहां सड़क और रेलमार्ग के विस्तार के साथ एयर कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जा रहा है.
प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक फर्रूख अहसन के मुताबिक, महाकुंभ—2025 में आने वाले यात्रियों की व्यवस्था को देखते हुए 274.38 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का पुनर्विकास किया जा रहा है. इसका तकरीबन 70 फीसद कार्य पूरा हो चुका है.
बता दें कि प्रयागराज एयरपोर्ट में अभी एक टर्मिनल बिल्डिंग है, जिसका क्षेत्रफल 6700 वर्ग मीटर है. इसमें दो तरह से बढ़ोत्तरी की जा रही है. एक तरफ जहां नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है, तो वहीं पुराने टर्मिनल को नया स्वरूप दिया जा रहा है. नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण 231 करोड़ की लागत से चल रहा है. इसके निर्माण से यहां पैसेंजर हैंडलिंग प्लेटफार्म (पीएचपी )की क्षमता बढ़कर 1200 हो जाएगी. इसका 48 फीसद कार्य पूरा हो चुका है, शेष काम 31 दिसंबर तक पूरा होने का अनुमान है.
टर्मिनल बिल्डिंग में पर्यावरण संरक्षण के मानकों को ध्यान में रखते हुए पूरी बिल्डिंग में सोलर एनर्जी का उपयोग किया जाएगा. इसी तरह मौजूदा टर्मिनल को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है. इससे पीएचपी की क्षमता 350 से बढ़कर 850 हो जाएगी. इसका 70 फीसद कार्य पूरा हो चुका है. इसका निर्माण कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा. एयरपोर्ट में चेक इन काउंटर का भी विस्तार किया जा रहा है. इसकी संख्या बढ़कर 42 की जा रही है.
एयरपोर्ट में एप्रन और लिंक टैक्सी वेज का निर्माण भी तेजी से चल रहा है. एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक 29 करोड़ की लागत से यह निर्माण हो रहा है. जिसे 31 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा. एयरपोर्ट पर विमान खड़ा करने के लिए एप्रन के विस्तार का लगभग 95 फीसद काम पूरा हो चुका है. अब यहां तकरीबन दस-ग्यारह छोटे विमान एक साथ आसानी से खड़े हो सकेंगे.
एयरपोर्ट में उड़ानों की आवाजाही का विस्तार होने के साथ पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज की संख्या भी बढ़ाना आवश्यक हो जाता है. प्रयागराज एयरपोर्ट से मौजूदा समय में एयरोब्रिज की संख्या 2 है. महाकुंभ के पहले इनकी संख्या बढाकर 6 हो जाएगी. प्रयागराज एयरपोर्ट के इस विस्तारीकरण के बाद 6 एयरोब्रिज वाला यह यूपी का पहला एयरपोर्ट बन जाएगा .
— भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…