देश

अगर ‘आप’ और कांग्रेस के बीच हुआ होता गठबंधन, तो 70 से ज्यादा सीटों पर होती जीत: सुशील कुमार गुप्ता

Haryana Assembly Election Result: आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने दावा किया कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ होता, तो आज हम प्रदेश में 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का परचम लहराने में सफल होते. आप नेता से जब पूछा गया कि अभी तक दोनों ही सूबों में आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई है, तो इस पर उन्होंने कहा, “जब राष्ट्रीय स्तर पर हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ था, तो हमने भाजपा को बैसाखियों पर ला दिया था. अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी हमने गठबंधन किया होता तो निसंदेह हम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते.

उनसे जब पूछा गया कि यह गठबंधन नहीं होने से आम आदमी पार्टी को सियासी मोर्चे पर नुकसान पहुंचा है, तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा.

मारी पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा: आप नेता

‘आप’ नेता ने आगे कहा, “हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हमारी पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा. इन लोगों ने हमारे सभी शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे भेज दिया. लेकिन, ये लोग हमारे हौसले पस्त नहीं कर पाए.. हमारी पार्टी आगामी दिनों में सियासी मोर्चे पर अच्छा करेगी. धन कुबेरों के आगे हमने चने खाकर और पानी पीकर चुनाव लड़ा. मेरा पूरा विश्वास है कि हम इन दोनों ही सूबों में अभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. यह शुरुआती रुझान हैं. ऐसे में किसी भी नतीजे पर पहुंच पाना उचित नहीं रहेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोनों ही सूबों में अच्छा वोट शेयर हासिल करेंगे और खाता खोलने में भी कामयाब रहेंगे.”

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाती हुई नजर आ रही थी, जबकि भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही थी, लेकिन अब एकाएक भाजपा बढ़त की स्थिति में आ चुकी है.

आईएएनएस

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

14 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

25 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

51 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago