चुनाव

UP Exit Poll 2024: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी? देखिए भारत एक्सप्रेस पर

Uttar Pradesh Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग आज 1 जून को संपन्न हो गई. अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल की तरफ हैं. शाम 6.30 बजे के बाद देशभर के न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल लाइव आ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की सभी 80 सीटों का सटीक अनुमान.

बता दें कि देशभर में 500 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है और अब मंगलवार (4 जून) को, सभी सीटों के चुनाव परिणाम जारी होंगे. उस दिन मतों की गिनती होगी. हालांकि, उससे पहले ही आप भारत एक्सप्रेस के एग्जिट पोल से अंदाजा लगा सकते हैं कि जनादेश कैसा रहने वाला है…क्या इस बार मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है या फिर विपक्ष अपने दांव में कामयाब होगा. भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन के एग्जिट पोल के जरिये आपको विश्वसनीय जानकारी मिलेगी. यहां हम आपको उत्तर प्रदेश की जानकारी दे रहे हैं.

यूपी की 80 में NDA को 65 से 68 लोकसभा सीटें

यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया. यहां आज आखिरी चरण की वोटिंग हुई थी. एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा सीटें एक बार फिर भाजपा को मिलती दिख रही हैं. यूपी की 80 में से 65-68 सीटें एनडीए को मिलेंगी. कुछ अन्य एग्जिट पोल के हवाले से कहा गया है कि 69-74 सीटें एनडीए के हिस्से जा सकती हैं.

क्या होते हैं एग्जिट पोल्स?

एग्जिट पोल्स ऐसी प्रक्रिया हैं, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है.

एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन जारी किए जाते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और मतदाता मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं. इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है. एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं. इन पोल्स के आधार पर न्यूज चैनल चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करते हैं. एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियां लगातार अपनी प्रक्रिया को बेहतर कर रही हैं, जिससे आम तौर पर फाइनल चुनावी नतीजों की झलक तो मिल ही जाती है. आज भारत एक्सप्रेस ने सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल जारी किया है.

हमने हर वर्ग के वोटरों की नब्ज टटोली

यूं तो आपने लोकसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल देखे होंगे, लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन का ये सर्वे बेहद भरोसेमंद है, क्योंकि हमारा सैंपल साइज न सिर्फ सबसे ज्यादा है, बल्कि हमने हर वर्ग के वोटरों के नब्ज टटोलने की कोशिश की है, ताकि देश का मिजाज न सिर्फ आप तक सबसे पहले पहुंचे, बल्कि इसकी विश्वसनीयता भी बनी रहे. हमने आंकड़ों की बाजीगरी और सनसनी से इतर विश्वसनीयता पूरा ध्यान दिया है.

कई मौकों पर किए गए सटीक सर्वे

इससे पहले भी भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन कई मौकों पर सर्वे के जरिये अपना लोहा मनवा चुका है और अब एक बार फिर पूरी टीम आपको लोकसभा 2024 के जनादेश की झलक बताने को तैयार है. तो बस दिल थाम के रहिए और इंतजार करिए शनिवार शाम 6.30 बजे का.

यह भी पढ़िए: Exit Poll क्या होता है, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ये कब जारी होगा?

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

13 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

33 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

37 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

45 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago