लाइफस्टाइल

अगर आप भी करते हैं मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

Excessive Screen Timing: मोबाइल अब जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप मोबाइल का यूज करके परिवार और दोस्तों के संपर्क में रह सकते हैं. हालाँकि इसमें घर से काम करना या ऑनलाइन क्लास जैसी आदतें भी शामिल हैं, जिसके कारण लोग मोबाइल में लगे रहते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना बीमारी को बुलावा देने का काम है. जी हां इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखे गए हैं. बता दें इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी बढ़ गया है. आजकल बच्चे हों या बूढ़े सभी को मोबाइल की लत इतनी बुरी लग गई है कि लोग बाथरूम में भी मोबाइल लेकर चले जाते हैं.

इसके अलावा अगर वह मोबाइल रख भी दें तो टीवी में लग जाते हैं. टीवी और मोबाइल के साथ ज्यादा समय बिताने की लत इतनी खतरनाक है कि यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोंनो को एक साथ नुकसान पहुंचा रही है. आइए हम आपको बताते हैं ज्यादा स्क्रीन टाइम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में.

मोटापा

आजकल लोग घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर चलाते रहते हैं, जो उन्हें उनके शरीर की गतिशीलता को काफी हद तक कम कर देता है. ज्यादातर समय बैठे रहने के कारण मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है, जो खुद ही कई बीमारियों की जड़ है.

हार्ट डिजीज

सेडेंटरी लाइफस्टाइल हमारे हार्ट के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है. मोबाइल, कंप्यूटर या फिर टीवी के आगे घंटों तक बैठे रहने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है, जो सीधा आपके हार्ट को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर का इस्तेमाल हार्ट अटैक जैसे खतरे को बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें:इस खास थीम के साथ आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है World Heritage Day, जानें इसका इतिहास और महत्व

तनाव

ज्यादा अधिक स्क्रीन टाइम समय के साथ हमें चिड़चिड़ा बनाता जा रहा है. लोगों के मस्तिष्क में कई ऐसे रासायनिक परिवर्तन देखे जा रहे हैं, जो मानसिक सेहत को गंभीर तौर से प्रभावित कर रहा है. यही कारण है कि लोगों में तनाव, चिंता और अवसाद के मामले देखे जा रहे हैं. बढ़ते हुए स्क्रीन टाइम के कारण संज्ञानात्मक कार्य में कमी, ब्रेन फॉग और याददाश्त से सम्बंधित समस्या भी बढ़ सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘एक आतंकी मुल्क मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, Video वायरल

JAISHANKAR SLAMS PAKISTAN AT UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क…

19 minutes ago

‘नेताओ को ब्रेकफास्ट में खाने वाला…’, ज्ञानेश कुमार के दौर में क्यों हो रही है टी.एन. शेषन की चर्चा? जानिए क्या थी उनकी कहानी

चुनाव आयोग की निष्पक्षता और भूमिका को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व मुख्य चुनाव…

34 minutes ago

सिक्किम में बारिश का कहर! पहाड़ से ऐसे उतरा मलबा कि घर और सड़कें बह गईं, 32 मकान अब भी खतरे में

Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश…

44 minutes ago

‘बॉयफ्रेंड को पहनाऊंगी जयमाला…’, कमरे में पति को पीटा और दी धमकी, आहत होकर शख्स ने दी जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…

59 minutes ago

चोरी की रकम से खरीदे मकान, प्लॉट और बुलेट! राम मंदिर गबन मामले में 8 आरोपियों पर शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…

2 hours ago