चुनाव

Lok Sabha Election 2024: प्रत्याशियों के अनोखे प्रचार को लेकर यादगार रहा लोकसभा चुनाव-2024; वोटर्स के दिल में उतरने के लिए किसी ने पहनी चप्पलों की माला, कोई लेटा…

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. इस दौरान कहीं ईवीएम में खराबी तो कहीं मतदान बहिष्कार की खबरें सामने आ रही हैं तो कहीं-कहीं राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाते नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले 6 चरणों का मतदान हो चुका है और 4 जून को रिजल्ट घोषित होगा. तो वहीं मतदान से पहले राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने वोटर्स के दिल में उतरने के लिए प्रचार में जी-तोड़ मेहनत की है. किसी ने जूतों की माला पहनी तो कोई अर्थी पर लेटा. माना जा रहा है कि इस अनोखे प्रचार के लिए लोकसभा चुनाव-2024 काफी यादगार रहेगा.

वोटर्स को लुभाने के लिए पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक प्रत्याशियों ने जमकर मेहनत की और खूब अनोखे तरीके अपनाए. फिलहाल देखना ये है कि जनता किसके प्रचार से ज्यादा खुश हुई है. हालांकि ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों के किस्मत का ताला भी जल्द ही यानी 4 जून को खुलने वाला है. इसके बाद ही पता चलेगा कि किसका प्रचार अधिक दमदार रहा.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: बिहार के इस गांव में दोपहर 12 बजे तक एक भी वोटर नहीं पहुंचा मतदान केंद्र, अधिकारियों में मचा हड़कंप

वोटर्स को लुभाने के लिए पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वांचल तक प्रत्याशियों ने जमकर मेहनत की और खूब अनोखे तरीके अपनाए. फिलहाल देखना ये है कि जनता किसके प्रचार से ज्यादा खुश हुई है. हालांकि ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों के किस्मत का ताला भी जल्द ही यानी 4 जून को खुलने वाला है. इसके बाद ही पता चलेगा कि किसका प्रचार अधिक दमदार रहा.

अलीगढ़ में प्रत्याशी ने पहनी चप्पलों की माला

चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के अलीगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव गौतम का नाम काफी चर्चा में रहा. दरअसल इन्होंने गले में फूलों की जगह पर चप्पलों की माला पहनी. तो वहीं मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी खेतों में पहुंच गईं और गेहूं की फसल काटी. इसी तर्ज पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी घोसी से चुनाव लड़ रहे अपने बेटे अरविंद राजभर के लिए गेहूं की फसल काटकर किसानों को लुभाने की कोशिश की. गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी गायक रवि किशन ने लोगों को गाना गाकर रिझाने की कोशिश की.

हिट रहा किसी का गाना तो किसी का डांस

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी गायक दिनेश यादव निरहुआ ने ‘अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल बा’ गाने से सपा को घेरने के साथ ही जनता के दिल में उतरने की कोशिश की तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जन सभा में भदोही के रहने वाले छोटे कद के कार्यकर्ता चांद मोहम्मद का डांस हिट साबित हुआ. इसकी जमकर चर्चा हुआ. गोरखपुर की रैली में उन्होंने ‘सांसद जी हाजिर हों’ गाने पर डांस किया तो अखिलेश-प्रियंका के साथ ही हर किसी के कदम थिरकने लगे.

इन्होंने स्लोगन का साथ पकड़ा

तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में मर्द पार्टी (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल) के प्रत्याशी ने आकर्षक स्लोगन से जनता को लुभाने की कोशिश की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्याशी कपिल मोहन ने ‘अगले जनम मोहे बेटा न कीजो’ और ‘बेटों के सम्मान में, उतरे हैं मैदान में’ जैसे स्लोगन से खूब चर्चा बटोरी.

अर्थी पर लेटकर किया प्रचार

गोरखपुर में प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने श्मशान घाट में अपना चुनावी कार्यालय तो खोला ही साथ ही अर्थी पर लेटकर चुनाव प्रचार किया. इससे वह बहुत ही जल्दी लोगों की जुबान पर चढ़ गए.

दौड़कर नामांकन कराने गए ये प्रत्याशी

तो वहीं मुलायम के साथ ही मोदी को चुनौती दे चुके गाजीपुर में निर्दलीय प्रत्याशी सत्यदेव यादव इस बार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए दौड़कर गए. हालाकि इससे पहले वह घोड़े और बैलगाड़ी से भी नामांकन कराने जा चुके हैं लेकिन उनकी जमानत हमेशा जब्त होती रही.

अनोखी शादी ने बटोरी खूब चर्चा

चुनाव प्रचार के दौरान अलीगढ़ में एक शादी के लिए छपे कार्ड चर्चा का विषय रहे. दरअसल इसमें मतदाता जागरूकता अभियान जैसे स्लोगन लिखे गए और तो और फेरों के बाद अतिथियों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई थी. इस तरह से इस बार चुनाव प्रचार में न केवल प्रत्याशी बल्कि मतदाता भी चर्चा में रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago