चुनाव

‘एग्जिट पोल की किसी भी डिबेट में हमारी पार्टी नहीं लेगी हिस्सा’, कांग्रेस नेता पटोले बोले— राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

लोकसभा चुनाव—2024 आज संपन्न हो गया है. इस बीच कांग्रेस आलाकमान की ओर से यह फैसला लिया है कि पार्टी एग्जिट पोल से संबंधित किसी भी डिबेट में भाग नहीं लेगी। पार्टी के इस फैसले पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अभी महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले की भी एंट्री हो गई है।

नाना पटोले ने कहा कि एग्जिट पोल से जुड़ी चर्चा में कांग्रेस का कोई भी नेता भाग नहीं लेगा। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और देश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। इंडिया का भी यही फैसला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जिस तरीके से पार्टी बनने जा रहा है, वह ना बने। एग्जिट पोल के संबंध में कांग्रेस हाईकमान ने निर्णय लिया है कि एग्जिट पोल से जुड़ी चर्चा में कोई भी कांग्रेस का नेता भाग नहीं लेगा। यह हाईकमान का निर्णय है और सब उसका पालन करेंगे।

‘इंडिया गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें आ रही’

पटोले बोले— “हम इस बात से आश्वस्त हैं कि इंडिया गठबंधन की तीन सौ से ज्यादा सीटें आ रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की 40 से ज्यादा सीटें आएंगी।”

शनिवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो बैठक बुलाई है, उस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि गठबंधन को किस तरह से मजबूती प्रदान करना है।

‘INDIA की बैठक सफल रहेगी, देश के हित में रहेगी’

पटोले ने कहा कि बैठक में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि इंडिया गठबंधन को आगे क्या करना है और क्या नहीं करना है। बैठक में इन तमाम विषयों पर चर्चा की जाएगी। इंडिया गठबंधन की बैठक सफल रहेगी, देश के हित में रहेगी। चुनाव आयोग जिस तरीके से पार्टी बनने जा रहा है, वह ना बने, चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में जो निवेदन दिया गया था, उस पर भी चर्चा होगी।

‘एग्जिट पोल से जुड़ी किसी भी डिबेट में कांग्रेस शामिल नहीं होगी’

शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि एग्जिट पोल से जुड़ी किसी भी डिबेट में कांग्रेस शामिल नहीं होगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “मतदाताओं ने अपने मत दे दिए हैं एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नजर में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह का सार्वजनिक अनुमान लगाकर और घमासान में भाग लेकर टीआरपी के खेल में शामिल नहीं होना है। इसका कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का मकसद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से डिबेट्स में खुशी-खुशी हिस्सा लेगी।”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

24 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

24 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

59 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago