चुनाव

“इसे शेखचिल्ली कहते हैं… ” राहुल गांधी के इस बयान पर मेनका गांधी ने दागा ये सवाल

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 के पांच चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है और छठे व सातवें चरण के प्रचार के लिए राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसके अलावा जुबानी जंग और वादों का सिलसिला भी लगातार जारी है. इसी बीच भाजपा सांसद व यूपी के सुल्तानपुर की प्रत्याशी मेनका गांधी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को शेखचिल्ली कहा है.

दरअसल एक चुनावी जनसभा में राहुल गांधी ने दावा किया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ‘खटाखट’ पैसे आएंगे. इसी के बाद पत्रकारों ने जब इस पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि “कहां से लाएंगे पैसे..?” इसके बाद कहा, इसे शेखचिल्ली कहते हैं. शेखचिल्ली वाली बातों में हम नहीं पड़ते हैं. ये वाली बातें शेखचिल्ली हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: BJP को मिलेंगी इतनी सीटें… अमेरिका के पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी, पीएम मोदी को लेकर किया ये दावा

कांग्रेस ने किया है ये वादा

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और 4 जून को देश को नई सरकार मिलने वाली है. इसी बीच जहां एक ओर सत्तारूढ़ दल भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस के नेताओं की ओर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है.

इस बार कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में देश की गरीब महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये देने का वादा तक कर दिया है. तो वहीं इस घोषणा को लेकर राहुल गांधी कई बार अपनी चुनावी रैली में बयान भी देते नजर आए हैं.

राहुल गांधी कह रहे हैं कि हर महीने गरीब महिलाओं के खाते में 8.5 हजार रुपये डाले जाएंगे. उन्होंने कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सबसे पहले ये काम होगा और एक जुलाई से महिलाओं के खाते में खटाखट पैसे आने लगेंगे. उनके इस बयान को लेकर लगातार सियासत जारी है और भाजपा नेता राहुल गांधी पर लगातार हमला बोल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

7 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago