चुनाव

‘संविधान को नमन कर माथे से लगाया’, PM Modi बोले- हमारा ये अलायंस सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है

PM Modi In Parliament: लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद एक बार फिर से भाजपा नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केंद्र की सत्ता में वापसी करने जा रहा है. आज (7 जून) दिल्ली में एनडीए की संसदीय दल की बैठक हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का फिर से अलग अंदाज देखने को मिला.

उन्होंने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पहुंचकर वहां पर रखे संविधान के सामने शीश झुकाया और फिर उसे अपने माथे से लगाया. पीएम मोदी ने जैसे ही संविधान को माथे से लगाया, वहां पर मौजूद सभी सांसदों ने जोरदार तालियां बजाकर खुशी जाहिर की.

संसद की सीढ़ियों पर अपना माथा टेका था

इससे पहले जब नरेंद्र मोदी साल 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने संसद की सीढ़ियों पर अपना माथा टेका था. उन्होंने संविधान को हमेशा अहमियत दी है, जिसकी झलक अक्सर दिखाई दी है. हालांकि विपक्ष मोदी सरकार पर संविधान को बदलने का आरोप लगाता रहा है, लेकिन उन्होंने हर बार संविधान की रक्षा की बात को दोहराया है. अब उन्होंने फिर से संविधान को माथे से लगाकर संविधान और लोकतंत्र के प्रति आस्था को जाहिर किया है.

कार्यकर्ताओं को नमन किया

पीएम मोदी ने बैठक में सांसदों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का आज मुझे यहां स्वागत करने का मौका मिला है. जो साथी विजयी होकर आए हैं, वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं, लेकिन जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम किया है. इतनी भयंकर गर्मी में हर दल के कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ और परिश्रम किया है, मैं आज उनको सिर झुकाकर नमन करता हूं.’

हम न तो हारे थे, न ही हारे हैं: पीएम

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद दो दिनों तक कुछ लोगों ने ऐसा माहौल बनाया कि हम लोग हार गए, लेकिन देशवासी जानते हैं कि हम न तो हारे थे, न ही हारे हैं. हमारे संस्कार ऐसे हैं कि विजय से उन्माद पैदा नहीं होता और हम पराजित का उपहास भी नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें- संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, राजनाथ सिंह ने रखा नाम का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘हिंदुस्तान के इतने महान लोकतंत्र की ताकत देखिए कि एनडीए को आज देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाकर उनको सेवा करने का मौका दिया है. हमारा ये अलायंस सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

7 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

7 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

35 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

46 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

50 minutes ago