Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने तत्काल बुलाई बैठक, ये नेता मौजूद

बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी प्रभारी धर्मपाल उपस्थित हैं.

yogi adityanath-

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की कई सीटों पर रिजल्ट सामने आ गया है और कई दिग्गजों को करारी हार मिली है. तो वहीं भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल बैठक बुलाई है. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी प्रभारी धर्मपाल उपस्थित हैं.

बता दें कि आज सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए 81 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई थी. ईवीएम खुलते ही रुझान सामने आने लगे थे और दोपहर बाद से स्पष्ट रुझानों के बाद शाम को आए परिणाम में भाजपा को कई वीआईपी सीटों पर करारी हार देखनी पड़ी है. गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है तो वहीं रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने जीत हासिल की है. यहां पर भाजपा की स्मृति ईरानी को हार का मुंह देखना पड़ा है.

ये भी पढ़ें-Rae Bareli Lok Sabha Elections Result 2024: राहुल ने संभाल ली विरासत, मां सोनिया का तोड़ा ये रिकॉर्ड, रायबरेली में मिली जीत के बाद हर्षित हुआ गांधी परिवार

इसके अलावा लखीमपुर खीरी से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा ने जीत दर्ज की है. यहां पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को हार का मुंह देखना पड़ा है. हालांकि पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के साथ ही लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने जीत हासिल की है. तो वहीं चंदौली में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है. यहां पर सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह जीते हैं. मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी, बहराइच से बीजेपी उम्मीदवार आनंद कुमार, उन्नाव से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज, बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह ने जीत हासिल की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital