चुनाव

PM Modi Road Show in Patna: बिहार की राजधानी में पीएम ने किया 2KM लंबा रोड शो, CM नीतीश भी भगवा रथ पर हुए सवार, तस्वीरों में देखिए कैसे उमड़ा जनसैलाब

PM Narendra Modi Road Show: लोकसभा चुनाव—2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की राजधानी पटना में रोड शो किया. यहां इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का पटना में रोड शो हुआ. दो किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ भगवा रंग की गाड़ी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना साहेब से भाजपा के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, देखिए —

https://twitter.com/ANI/status/1789655837713010816?ref_src=twsrc%5Etfw  

प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान हजारों लोग उन्हें देखने उमड़े. उनका रोड शो पटना के भट्‌टाचार्य मोड़ से शुरू हुआ जो पीर मोहानी, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास निकलकर उद्योग भवन पर समाप्त हुआ.

प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड शो करीब 2 किलोमीटर लंबा था, जो 2 घंटे में पूरा हुआ. इस रोड शो के दौरान उनकी सुरक्षा में 3000 पुलिस कर्मी, पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ ही एसपीजी और एनएसजी कमांडो तैनात किए गए थे.

महिला से पोस्टर लेना चाह रहे थे PM, सुरक्षा के कारण नहीं ले पाए

भीड़ काफी ज्यादा थी, उस दौरान PM मोदी एक महिला से पोस्टर लेना चाह रहे थे, लेकिन सुरक्षा के कारण नहीं ले पाए. पीएम मोदी के रोड शो को देखने आए लोगों के हाथ में फूल, पानी का बोतल या कोई सभी सामान रखने पर मनाही थी. किंतु लोगों के हाथों में मोबाइल खूब थे, बहुत-से लोगों ने तस्वीरें खींची.

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा— “पटना के अपने परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं! आज के रोड शो में आप सबका अभूतपूर्व जोश और उत्साह असीम ऊर्जा से भर देने वाला है. विशेषकर हमारे युवा साथियों और माताओं-बहनों ने इसमें भागीदारी कर जिस प्रकार भरपूर आशीर्वाद दिया, उससे पता चलता है कि शहर के लोगों का भाजपा-एनडीए से कितना गहरा जुड़ाव है. इससे विकसित-पटना के संकल्प को साकार करने की भावना और प्रबल हुई है.”

पीएम मोदी ने कहा— “मां गंगा के तट पर बसी पाटलिपुत्र की यह धरती प्राचीन काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के अनेक महत्वपूर्ण कालखंडों की गवाह रही है. एनडीए सरकार ‘विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र के साथ यहां की विरासत को संजोने-संवारने में जुटी है. बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बना शताब्दी स्मृति स्तंभ इसका एक जीता-जागता उदाहरण है.”

पीएम मोदी ने कहा— “पटना शहर के लोगों का जीवन और आसान बनाने के लिए हमने रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस हो या पटना-वाराणसी के बीच ट्रेन, रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का विस्तार हो या हवाई अड्डे पर डोमेस्टिक टर्मिनल बिल्डिंग और इनक्यूबेशन सेंटर, हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी फोकस किया है. इसके साथ ही गंगा नदी पर केबल ब्रिज, महात्मा गांधी सेतु का जीर्णोद्धार, पटना मेट्रो रेल परियोजना और पटना रिंग रोड से शहर के लोगों का जीवन और आसान होगा.”

पीएम मोदी ने कहा— “विकास की गति तेज करने के लिए पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन का पटना तक विस्तार किया गया है. हमने शहर की स्वच्छता को भी ध्यान में रखते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए हैं. पटना शहर का पर्यटन विकास भी हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.”

पीएम मोदी ने कहा— “कांग्रेस के सहयोगी आरजेडी ने जंगलराज लाने और शहर को क्राइम सिटी बनाने का काम किया था. इनका इंडी गठबंधन आज अपने वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है. लेकिन हमारी सरकार अपने तीसरे टर्म में पटना के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कृतसंकल्प है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago