खेल

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में जीत का आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया, पंत पर रहेगी निगाहें

New York: भारत की टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत बुधवार (5 जून) को आयरलैंड के खिलाफ होगी. यह मुकाबला उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां 9 जून को भारत का सामना कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. एक ओर टीम इंडिया है, जिसे ट्रॉफी की तलाश है, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट की दुनिया में पहचान बना रही आयरलैंड है.

वर्ल्ड कप में उतरने के लिए तैयार भारत

पाकिस्तान से भिड़ने से पहले न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच के लिए मजबूत टीम फॉर्मेशन तैयार करने का भारत के पास एक अच्छा अवसर है. टूर्नामेंट के आगाज में यहां जो मुकाबला हुआ है, वह लो-स्कोरिंग रहा है. उस मुकाबले को देखकर यह कहना गलत नहीं कि यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होने वाला.

आयरलैंड से होगा पहला मुकाबला

मौजूदा टूर्नामेंट में आयरलैंड और भारत का यह पहला मैच है. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे शुरू होगा. यह दोनों टीमों के बीच कुल नौवां मुकाबला होगा. अब तक हुए आठ मैचों में भारत ने सात मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच रद्द रहा है. वहीं टी20 विश्व कप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी है, जिसमें भारत को ही जीत मिली है.

इसी मैदान पर पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

वैसे तो भारत के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ हो रही है, लेकिन उसकी असली अग्नि परीक्षा 9 जून को होगी जब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सामने जो चुनौती होगी, वह है एक मजबूत प्लेइंग-11 तय करना. बैटिंग ऑर्डर की बात करें, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कहां बल्लेबाजी करेंगे.

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में वह आरसीबी की तरफ से ओपनिंग करते हुए नजर आए थे, जहां पर वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता बने. इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैं, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का माद्दा रखते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर मैदान में कौन उतरेगा, यह एक बड़ा सवाल है.

ऋषभ पंत बना सकते हैं प्लेइंग 11 में जगह

विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत प्लेइंग-11 में नजर आ रहे हैं. एकमात्र वार्म-अप मैच में संजू सैमसन को भी मौका मिला था, लेकिन वो मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. जबकि पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. खतरनाक सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत का कमबैक भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है और हर कोई उन्हें अपने पुराने अंदाज में देखना चाहता है. हालांकि, वार्म-मैच की बैटिंग ऑर्डर और रणनीति काफी अलग थी.

आयरलैंड को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया

माना जा रहा है कि वह केवल खिलाड़ियों की फॉर्म और उनकी क्षमता को समझने के लिए एक योजना थी. जिसमें कुछ खिलाड़ी सफल हुए तो कुछ इसमें फेल भी हुए. आयरलैंड को भी टीम इंडिया हल्के में नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि भारतीय खिलाड़ी कई महीनों से आईपीएल की पाटा पिच पर बैटिंग करते आ रहे हैं. उनके लिए यहां तालमेल बिठाना आसान नहीं होने वाला. ऐसे में आयरलैंड की तेज गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दे सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम

एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, बेन व्हाइट, जोश लिटिल.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में भारत के अभियान से पहले राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

7 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

11 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

19 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago