देश

पटना: सुबह तड़के 4 बजे हंगामे के साथ गिरफ्तार किये गए प्रशांत किशोर

जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने रविवार तड़के 4 बजे हिरासत में ले लिया.  प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. इस दौरान पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया.

कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस टीम सुबह अचानक पहुंची और सभी को सोते हुए जगाकर प्रशांत किशोर से कहा कि उन्हें पुलिस के साथ चलना होगा. जब जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाया. इससे पहले प्रशांत किशोर पर छात्रों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज की गई थी.

हिरासत में भी जारी है प्रशांत किशोर का अनशन

पार्टी के सदस्यों के अनुसार, पुलिस प्रशांत किशोर को पहले पटना एम्स ले गई, जहां उन्होंने किसी भी प्रकार का इलाज कराने से मना कर दिया. एम्स से उन्हें नौबतपुर स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है.

परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर शुरू हुआ था आंदोलन

प्रशांत किशोर बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अनशन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक नई युवा सत्याग्रह समिति बनाई गई है, जिसमें सभी विचारधाराओं के छात्र शामिल हैं. गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2024 को आयोजित इस परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह के बाद अभ्यर्थियों ने विरोध किया था और कुछ ने परीक्षा का बहिष्कार भी कर दिया था.

पुनः परीक्षा का आयोजन

बीपीएससी ने परीक्षा के दौरान बापू भवन केंद्र पर हुई अराजकता के कारण केवल इस केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया. शनिवार को पटना के 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यह पुनर्परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चली.

पूरी परीक्षा रद्द हो

जहां बीपीएससी ने सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र के लिए पुनर्परीक्षा का आदेश दिया, वहीं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पूरी परीक्षा रद्द कराकर दोबारा आयोजन की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर ही प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था.


इसे भी पढ़ें- दिल्ली के जामिया नगर में NIA की छापेमारी: लाओ मानव तस्करी और साइबर दासता मामले में बड़ा खुलासा


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

37 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago