चुनाव

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव देखने आए 10 देशों से 18 सियासी दलों के प्रतिनिधि, दिल्ली में शीर्ष BJP नेताओं संग करेंगे बातचीत

India General Election 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में अब 18वीं लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं. इन चुनावों पर दुनियाभर के राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आमंत्रण पर अभी 10 देशों से 18 सियासी दलों के प्रतिनिधि भारत आए हैं.

जानकारी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया पार्टी, बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी, इजरायल की लिकुड पार्टी सहित 18 पार्टियों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी कैंपेन देखने के लिए आमंत्रित किया है. उनकी ये यात्रा भाजपा के 43 वें स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा द्वारा शुरू किए गए वैश्विक आउटरीच प्रोग्राम ‘बीजेपी को जानें’ का हिस्सा है.

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दस देशों से राजनीतिक पार्टियां चुनाव अभियान का सीधा अनुभव लेने के लिए भारत आ रही हैं. इन पार्टियों के प्रतिनिधि 1 मई को भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात करेंगे. वे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय रेल मंत्री) के साथ भी बातचीत करेंगे. इस मर्तबा उन्हें भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ भाजपा की चुनाव अभियान रणनीतियों के बारे में बताया जाएगा.

भाग लेने वाले राजनीतिक दलों का विवरण इस प्रकार है-

ऑस्ट्रेलिया- लिबरल पार्टी

वियतनाम- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम

बांग्लादेश- बांग्लादेश अवामी लीग

इज़राइल- लिकुड पार्टी

युगांडा- नेशनल रेजिस्टेंस मूवमेंट

तंजानिया- चामा चा मापिंदुज़ी

रूस- यूनाइटेड रशिया पार्टी

श्रीलंका-

● श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना

● यूनाइटेड नेशनल पार्टी

मॉरीशस-

● मिलिटेंट सोशललिस्ट मूवमेंट

● मॉरीशस लेबर पार्टी

● मॉरीशस मिलिटेंट मूवमेंट

● पार्टी मौरिसियन सोशल डेमोक्रेट

नेपाल

● नेपाली कांग्रेस

● जनमत पार्टी

● नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)

● नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओ)

● राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

15 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago