मनोरंजन

मुंबई छोड़कर क्यों जा रहे हैं आमिर खान? तो आखिर इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

Aamir Khan Leaving Mumbai: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्ट के नाम से मशहूर आमिर खान बहुत ही जल्दी मुंबई को अलविदा कह सकते हैं. उनको लेकर यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. आमिर खान ने लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपने फैंस को एंटरटेन नहीं किया है. उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लोगों से ज्यादा प्यार नहीं मिला था. इसके बाद से आमिर खान ने कोई और फिल्म नहीं की है. और अब उनके मुंबई छोड़कर जाने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक आमिर खान मुंबई छोड़कर चेन्नई शिफ्ट होने वाले हैं. हालांकि वो यहां अब कितने समय तक के लिए रहेंगे. इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर करीब दो महीने के लिए मुंबई से दूर रहने वाले हैं.

मां की तबीयत नहीं है ठीक

वैसे तो आमिर के मुबंई छोड़ने के पीछे अलग-अलग वजह बताई जा रही हैं. हालांकि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर के एक सूत्र ने बताया है कि आमिर की मां जीनत हुसैन चेन्नई में रहती हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए आमिर मुंबई छोड़कर चेन्नई शिफ्ट हो रहे हैं. सूत्र के मुताबिक, फिल्म अभिनेता के लिए उनका परिवार सबसे पहले आता है. ऐसे में वह अपना समय परिवार के साथ गुजराना चाहते हैं. जब तक मां की तबीयत ठीक नहीं हो जाती तब तक तो वह चेन्नई में ही रहे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Priyanka Chopra ने बहन Mannara का किया सपोर्ट, PHOTO संग लिखा स्पेशल नोट

अपकमिंग फिल्म की शूटिंग और बेटी की शादी

आमिर के मुंबई छोड़ने से पहले इन बातों के लेकर खबरें थी कि आमिर जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ सकते हैं. इस पर वह अभी काम भी कर रहे हैं. उन्होंंने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि वह जल्द सितारे जमीन पर फिल्म लेकर आएंगे. इसके अलावा उनकी बेटी की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी चल रही हैं कि उनकी बेटी ने फाइनल वेडिंग पार्टनर फाइनल कर लिया है. इसलिए आमिर को उसके लिए भी समय निकालना है. फिलहाल तो इस आमिर अपनी मां के तबीयत खराब के चलते मुंबई छोड़कर चेन्नई जा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago