Bharat Express DD Free Dish

Grand Wedding नहीं बल्कि खास तरह से आमिर खान रचाएंगे तीसरी शादी, गौरी स्प्रेट बनेगी दुल्हनियां; डेट हुई कंफर्म

Aamir Khan wedding 2026: बॉलीवुड स्टार आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ सादगी भरी रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रहे हैं. आमिर ने बताया कि शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे, जबकि किसी भव्य समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.

Aamir Khan Third Marriage

Aamir Khan Third Marriage

Aamir Khan wedding 2026: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि 61 वर्षीय अभिनेता जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 5 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. खास बात यह है कि यह शादी किसी भव्य समारोह की बजाय बेहद सादगी से की जाएगी.

5 जुलाई को गौरी स्प्रेट संग आमिर करेंगे शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर नई जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह और गौरी बेहद साधारण तरीके से शादी करेंगे. शादी घर पर होगी और यह एक सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. साथ ही आमिर खान ने यह भी बताया कि शादी के बाद किसी बड़े रिसेप्शन या भव्य जश्न का आयोजन नहीं किया जाएगा. हालांकि परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी को लेकर उत्साह बना हुआ है.

शादी की तैयारी के लिए आमिर ने काम से लिया ब्रेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तैयारियों के चलते आमिर खान ने कुछ समय के लिए अपनीप्रोफेशनल लाइफ से भी दूरी बना ली है. शादी के बाद वह अपनी आगामी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर दोबारा काम शुरू करेंगे. चर्चा है कि वह शादी के बाद जल्द ही फिल्म “3 इडियट्स” के सीक्वल की शूटिंग करेंगे.

यह  भी पढ़ें:

आमिर खान की तीसरी शादी के लिए फैंस उत्सुक

गौरतलब है कि आमिर खान इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं. दोनों रिश्तों से उनके तीन बच्चे हैं. वहीं गौरी स्प्रैट भी तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं. पिछले वर्ष आमिर के 60वें जन्मदिन के मौके पर दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया था. तब से दोनों कई कार्यक्रमों और खास मौकों पर एक साथ नजर आते रहे हैं. आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और गौरी के रिश्ते के बारे में बताया कि वह गौरी संग सुकून महसूस करते हैं. दोनों ने एक अब फैंस की निगाहें 5 जुलाई पर टिकी हैं, जब बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे. इस शादी को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read