होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिग बॉस ओटीटी 2 का सीजन शुरू हो चुका है और ये तब से ही चर्चा में बना हुआ है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बॉन्डिंग भी देखी जा रही है. हालांकि कुछ कंटेस्टेंट के बीच तनाव भी दिखाई दे रहा है. शो में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी था जिसे 24 घंटे के अंदर घर से बाहर का रास्ता तलाशना था. हम बात कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार की। अब घर से बाहर होने के बाद से पुनीत ने कई बातों का खुलासा किया है. उन्होंने सलमान खान की लव लाइफ को लेकर बयान दिया है.
मालूम हो कि बिग बॉस ओटीटी के प्रीमियर में सलमान खान ने पुनीत से पूछा था कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है. अब घर से बाहर आने के बाद उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एक लाइव सेशन में कहा, ‘मैं सलमान भाई से यह कहना चाहूंगा, उन्होंने मुझसे पूछा कि मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनकी कौन सी गर्लफ्रेंड है. सलमान भाई भी सिंगल हैं और मैं भी सिंगल हूं.
उन्होंने सलमान खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बात की. पुनीत ने कहा, ‘सलमान भाई मुझे स्टेज पर देखकर घबरा गए. पहले वो बाकी कंटेस्टेंट्स से बात कर रहे थे लेकिन जब मैं आया तो उन्हें लगा होगा कि क्या पागल या टैलेंटेड इंसान आया है. इसलिए वो वहां शांति से खड़े रहे और उन्होंने मुझे घर के अंदर जाने का रास्ता दिखाया.
बता दें कि पुनीत घर के अंदर जाने के बाद अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाने लगे. सिर पर फ्लोर क्लीनर डालने लगा। घर में सब उससे परेशान हो गए. बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी भी दी थी. लेकिन फिर भी पुनीत की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया. इसके बाद बिग बॉस घर के सभी कंटेस्टेंट्स से वोट करने के लिए कहते हैं कि वे पुनीत को घर के अंदर देखना चाहते हैं या नहीं. इसके बाद ज्यादातर लोगों ने उन्हें वोट देकर घर से बाहर कर दिया. इसके बाद पुनीत घर से बाहर हो गए.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज कमाई के नए अवसर…