मनोरंजन

Aishwarya Rai की बढ़ी मुश्किलें, नहीं भरा एक साल से बकाया टैक्स, भेजा गया नोटिस

Aishwarya Rai Bachchan Nashik Sinnar Tax: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए ऐश्वर्या राय का नाम आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बनता रहता है. लेकिन फिलहाल ऐश्वर्या राय का नाम बकाया टैक्स को लेकर सुर्खियों में आ गया है. खबर है कि ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स को मद्देनजर रखते हुए नासिक के तसलीदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है.

बकाया टैक्स मामले को लेकर ऐश्वर्या राय फंसी मुसीबत में

मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को सिन्नर (नासिक) तहसीलदार के तरफ से नोटिस भेजा गया है. दरअसल नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में ऐश्वर्या राय बच्चन की पवन चक्की के लिए जमीन है. इसी जमीन का एक साल का 21,960 रुपया टैक्स के रूप में बकाया है, जिसको मद्देनजर रखते हुए सूबे के तहसीलदार की ओर से ऐश्वर्या राय के खिलाफ ये नोटिस भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आडवाडी के पहाड़ी क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के पास करीब 1 हेक्टेयर जमीन है. ऐसे में 12 महीने से बकाया टैक्स को लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है. जिसके चलते अब राजस्व विभाग को ये सख्त रुख अपनाना पड़ा है. राजस्व विभाग के जरिए मार्च महीने के अंत तक बकाया कर वसूलने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नोटिस ऐश्वर्या को दिया गया है. मालूम हो कि ऐश्वर्या समेत उस इलाके के 1200 अन्य संपत्ति धारकों को नोटिस भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार ने मनाई 22वीं सालगिरह, शेयर की प्यारी तस्वीर

ऐश्वर्या राय को करना होगा टैक्स का भुगतान

डिपार्टमेंट ऑफ रिवन्यू की ओर से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद एक्ट्रेस को जल्द से जल्द सुनवाई करनी होगी. क्योंकि आने वाला मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए क्लोजिंग का महीना होता है. जिसके चलते अगर ऐश्वर्या राय ने इस बकाया टैक्स को भरने में देरी की तो विभाग एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त रूप भी अपना सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

27 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

56 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

10 hours ago