Akshara Singh Controversy: भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में बिहार के आरा में आयोजित हिंदू नववर्ष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से दर्शकों को अपशब्द कहे. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह दर्शकों को गालियां देती नजर आ रही हैं.
Viral Video : भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह का मंच पर गुस्सा, दर्शकों को कहे अपशब्द | Akshara Singh
🔹 आरा में हिंदू नववर्ष कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद.
🔹 अश्लील इशारों और हूटिंग से नाराज होकर अक्षरा सिंह ने मंच से दी तीखी प्रतिक्रिया.
🔹 गायिका ने कहा – अगर दम है, तो सामने से… pic.twitter.com/0mJ9hz9lQ3— Bharat Express (@BhaaratExpress) April 1, 2025
किसे लगाई फटकार?
यह घटना आरा के बखोरापुर गांव में रविवार की रात हुई. कार्यक्रम के दौरान जब अक्षरा मंच पर गाना गाने लगीं, तो कुछ दर्शक उनके प्रदर्शन के दौरान अश्लील इशारे करने लगे. इससे गुस्साई अक्षरा ने मंच से ही अपनी प्रतिक्रिया दी. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह कहती हैं, “हम शेरनी हैं, अगर दम है तो सामने आकर बोलो. पीछे से कुत्ते भौंकते हैं, सामने आकर बोलो तब समझे. तुम लोग तो कुत्ते भी नहीं हो.”
पूरा मामला क्या था?
इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता अजय सिंह और कई भोजपुरी कलाकार भी मौजूद थे. जब अक्षरा सिंह मंच पर आईं और गाना शुरू किया, तो दर्शकों ने उन्हें हूटिंग करना शुरू कर दिया. कुछ लोग अश्लील इशारे करने लगे, जिसके बाद अक्षरा सिंह अपने आप को नहीं रोक पाईं और उन्होंने मंच से ही दर्शकों को फटकार लगानी शुरू कर दी.
अक्षरा ने कहा, “अगर तुममें हिम्मत है तो सामने आकर बोलो. मैं शेरनी हूं, मैं डरने वालों में से नहीं हूं. तुम लोग कुत्ते के लायक हो, इससे ज्यादा नहीं.” उनका यह गुस्सा वहां मौजूद दर्शकों के लिए था, जिन्होंने उनका मजाक उड़ाया था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना का वीडियो किसी दर्शक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह किसी कार्यक्रम में नाराज हुईं या हंगामा हुआ. भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा का एक जबरदस्त फैंडम है और वह बड़ी स्टार मानी जाती हैं.
इसे भी पढ़ें-Kareena Kapoor Eid Look: अपने ईद लुक के साथ ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स बोलें ये क्या हुआ है…
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


