होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारतीय रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दी है.
Indian Railways: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य में घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरा रेल यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ा रहा है. घने कोहरे के चलते पूरे देश में 26 दिसंबर को भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 318 ट्रेनों को कैंसिल (Cancelled Train list 26 dec. 2022) कर दिया है. इसके साथ ही आज कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं आज रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट (Train Late) भी चल रही हैं.
भारतीय रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक आज 284 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है. 34 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से कैंसिल भी कर दिया गया है. इंडियन रेलवे को आज अपनी 19 ट्रेनों को रिशैड्यूल किया है. इसी क्रम में 24 ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है. भारतीय रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है.
ये भी पढ़ें- Indian Railway Rules: नए साल से पहले रेलवे ने बदले अपने कई नियम, अब यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी
यदि आज आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी गई है. ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ये दो महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइट
https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes
https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में 01623 एक्सप्रेस स्पेशल दिल्ली -,शामली 04030 फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला, 04319 लखनऊ – शाहजहांपुर, 04383 स्पेशल प्रयागराज संगम – जौनपुर, 04403 दिल्ली – सहारनपुर, 04547 अंबाला छावनी जंक्शन – भटिंडा, 04909 दिल्ली – पानीपत, 05093, गोरखपुर – गोंडा, फिरोजपुर कैंट- जालंधर शहर, 09476 पैसेंजर पाटन – महेसाणा, 12242 सुपरफास्ट अमृतसर जंक्शन – चंडीगढ़, 12370 कुंभ एक्सप्रेस देहरादून – हावड़ा, 12572 हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – गोरखपुर और 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल- सीतामढ़ी हैं.
इसके साथ ही 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल, 14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – बापूदम मोतिहारी, 15212 जननायक एक्सप्रेस अमृतसर जंक्शन- दरभंगा के साथ ही कई ट्रेनों का आज रूट डायवर्ट किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…