मनोरंजन

Amitabh Bachchan Gets Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, हैदराबाद में सेट पर हादसा

Amitabh Bachchan Gets Injured:  बॉलीवुड के महानायक अमिताभबच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के शूटिंग के दौरान घायल हो गए. बॉलीवुड स्टार ने अपने चिंतित प्रशंसकों के साथ एक हेल्थ अपडेट शेयर किया है. क्योंकि वह इस समय अपने मुंबई स्थित घर में आराम कर रहे हैं.

हैदराबाद में प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

बिग बी  हैदराबाद में प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे तब यह घटना हुई. जब हादसा हुआ तब वह एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. अमिताभ बच्चन की दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लगी है. उन्होंने सीटी स्कैन कराया और घटना के कुछ घंटे बाद मुंबई लौट आए. अमिताभ बच्चन ने इस तरह सभी शूटिंग रद्द कर दी है और ठीक होने के लिए काम से समय निकाल लिया है. कथित तौर पर उन्हें चोट से उबरने में हफ्तों लगेंगे.

फैंस के साथ अपडेट साझा किया

अपने फैंस के साथ एक अपडेट साझा करते हुए, अभिनेता ने लिखा, “सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द होता है. इसलिए, काम को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है.” उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा कि वह आज शाम को जलसा के बाहर प्रशंसकों को नहीं देख पाएंगे, ऐसा कुछ वह आमतौर पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के सत्र के रूप में करते हैं.  “मैं आज शाम जलसा गेट पर अपने शुभचिंतकों से नहीं मिल पाऊंगा.  इसलिए, आप न आएं और जितने लोगों को सूचित कर सकते हैं,” उन्होंने कहा, “बाकी सब ठीक है.”

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है. रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है, शूट रद्द कर दिया गया है. एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गया.

ये भी पढ़ें- AR Rahman: हादसे में बाल-बाल बचे एआर रहमान के बेटे अमीन, 3 दिन से सदमे में है परिवार

प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण

आपको बता दें कि प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं. ये फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

10 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

23 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

45 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

58 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago