मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
कल की तारीख 23 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. बुधवार की शाम हर तरफ बस एक ही शब्द सुनाई दे रहा था मुबारक हो, अब चांद हमारा है. चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास बना दिया है. इस बात को लेकर आज पूरे देश में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है. वहीं इस ऐतिहासिक पल पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है और इसरो को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. ऐसे में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन खुद को कैसे रोक सकते थे? बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर इसरो की इस उपलब्धि को सलाम करते हुए एक खूबसूरत कविता पढ़ी.
बता दें कौन बनेगा करोड़पति 15 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में बुधवार यानी 23 अगस्त को केबीसी के मंच पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की खुशी साफ देखी जा सकती है. इस दौरान बिग बी ने कविता के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. उनकी इस कविता का एक-एक शब्द सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
अमिताभ बच्चन अपनी कविता में कहते हैं, ‘ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही. जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान, जय हिंद.’ सोशल मीडिया पर बिग बी की इस कविता को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस पर यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…