दुनिया

Video: “हम तो पहले से चांद पर रह रहे”, मिशन चंद्रयान की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स ने क्यों कहा ऐसा…जवाब सुनकर हंसी से लोटपोट जाएंगे आप

Pakistani viral video on Chandrayan 3: चांद पर भारत के मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) के सफलतापूर्वक पहुंचने की हर कोई तारीफ कर रहा है. दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है. वहीं इस बीच पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहा रहा है कि हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में एक शख्स दूसरे पाकिस्तनी शख्स से भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर सवाल पूछता है तो उसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. उसने हंसते हुए जवाब दिया आपको पता है हम तो पहले से ही चांद पर रह रहैं हैं.

दरअसल उस शख्स ने अपने देश की खामियां गिनाते हुए कहा कि चांद पर पानी नहीं और यहां (पाकिस्तान) भी नहीं है, फिर उसने कहा वहां पर गैस भी नहीं है और वो यहां भी नहीं है. इसके बाद उसने बिजली को लेकर भी कहा कि चांद पर बिजली नहीं और हमारे यहां भी नहीं है.

‘हम तो पहले सी चांद पर रह रहे हैं’

पाकिस्तानी शख्स के भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर दिया गया यह जवाब अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उसने यह भी कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है और हम तो पहले से ही यहां जी रहे हैं. अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने बुधवार को ऐतिहासिक पड़ाव पार किया. भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर गया है. इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है. जैसे ही चंद्रयान 3 चांद की सतह को छुआ, वैसे सभी देशवासी खुशी से झूम उठे. इससे पहले भारत के वैज्ञानिक पल-पल लैंडर के पैरामीटर चेक कर रहे थे.

यह भी पढ़ें-  Chandrayaan-3: लैंडर से बाहर निकलकर ‘प्रज्ञान’ ने किया ‘मून वॉक’, चांद की सतह पर छोड़े अशोक स्तंभ और ISRO के निशान

दुनिया भर से मिल रहीं बधाइयां

भारत के मिशन को सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल में पहुंचाने पर इसरो के वैज्ञानिकों को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. दरअसल भारत का यह मिशन उतना भी आसान नहीं था. खिरी क्षणों में लैंडर जैसे-जैसे चांद की सतह के करीब आ रहा था, धड़कनें बढ़ रही थीं. हालांकि उम्मीद के मुताबिक लैंडर अपने तय रूट पर रहा और आखिर में वह पल आ गया जिसका पूरे देश को इंतजार था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago