मनोरंजन

Animal का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीन दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की पॉपुलर फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीन दिन के अंदर ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 66.27 करोड़ और तीसरे दिन 72.50 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 202.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इस फिल्म ने तीन दिनों में 236 करोड़ की कमाई कर ली है. 

‘एनिमल’ रणबीर के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी

इस फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया है. रश्मिका मंदाना के साथ रणबीर की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींचती है. बॉबी देओल ने भी अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है. ‘एनिमल’ रणबीर के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने पीएम मोदी की तुलना भगवान राम से की, ट्रोल होने पर दी सफाई

रणबीर की ‘एनिमल’ इस समय दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. रणबीर की इस फिल्म का फैन्स के बीच काफी क्रेज है. पिछले कुछ दिनों में रणबीर की कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं, लेकिन उनकी फिल्म ‘एनिमल’ एक बार फिर दर्शकों का रुख सिनेमाघरों की ओर मोड़ने में कामयाब रही है. इस फिल्म की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है.

जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी एनिमल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘एनिमल’ 100 करोड़ के बजट पर बनी है. ‘एनिमल’ जल्द ही दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है. इस फिल्म में रणबीर का एक्शन मोड फैन्स को काफी पसंद आया है. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago