सूर्यकुमार यादव (सोर्स-X, BCCI)
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में मैदान पर उतरते ही सूर्यकुमार यादव के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया और वह भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है. वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए.
भारत की ओर से टी20 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बन गए हैं. टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग थे. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी, सुरैश रैना, अजिंक्ये रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 में अब तक कप्तानी कर चुके हैं.
पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते आ रहे थे. वहीं टेस्ट और वनडे में कप्तानी कर रहे हैं. वहीं पिछल महीने एशियन गेम्स में भारत की ओर से टी20 टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी. उनकी कप्तानी में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था.
ये भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अब नहीं खेलेंगे टी20? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा
वर्ल्ड कप 2023 के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो गई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उतरी. पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते हुए मैच को दो विकेट से अपने नाम कर लिया.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…