Asha Bhosle funeral
Asha Bhosle funeral: रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक दुखद घटना घटी, जिसके चलते न सिर्फ संगीत जगत, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. सुरों की मल्लिका आशा भोसले (Asha Bhosle), जिन्हें प्यार से ‘आशा ताई’ भी कहा जाता है. उन्होंने कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
आज (13 अप्रैल) उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया. इस मौके पर उनके चाहने वालों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई. श्मशान घाट पर संगीत प्रेमियों और आशा ताई के फैंस का जनसैलाब देखने को मिला. हालांकि, इस भीड़ में कई सितारों की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर भावुक होना ही असली श्रद्धांजलि है?
इन सितारों की गैरहाजिरी ने उठाए सवाल
आशा ताई की अंतिम विदाई में कई बड़ी हस्तियां नजर नहीं आईं, जबकि उनके जीवन में ये लोग उनका खूब सम्मान करते थे. सोनू निगम (Sonu Nigam) का नाम भी इसमें शामिल है, जिन्होंने कभी मंच पर उनके पैर धोकर और उनका सम्मान करके सबका ध्यान खींचा था. उनके सम्मान से जुड़े कई किस्से भी मशहूर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपने ब्लॉग में आशा ताई के निधन पर दुख जताया, लेकिन अंतिम संस्कार में वे शामिल नहीं हुए.

इसी तरह, दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) भी वहां नहीं दिखीं, जबकि आशा ताई की आवाज ने उनकी फिल्म उमराव जान के गीतों को खास पहचान दी थी. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) समेत कई अन्य बड़े नाम भी इस मौके पर नजर नहीं आए.

ग्लैमर इंडस्ट्री का सच
यह बात थोड़ी कड़वी लग सकती है, लेकिन इस पर सोचने की जरूरत है. आशा भोसले की आवाज ने फिल्मों में ऐसा जादू किया कि कई अभिनेत्रियों की पहचान उसी से बनी. रेखा की अदाएं हों, जीनत अमान का ग्लैमर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर का स्टाइल, उर्मिला मातोंडकर की स्क्रीन प्रेजेंस या माधुरी दीक्षित की परफॉर्मेंस. इन सबमें कहीं न कहीं उनकी आवाज का बड़ा योगदान रहा है.
लेकिन जब उनकी अंतिम विदाई का समय आया, तो हेलेन को छोड़कर ये बड़े नाम नजर नहीं आए. वजहें अलग-अलग हो सकती हैं, जैसे निजी कारण या परिस्थितियां, लेकिन एक फैन के तौर पर यह सवाल उठता है कि क्या जिनकी वजह से इतना नाम और पहचान मिली, उनके आखिरी सफर में शामिल होना जरूरी नहीं था?
ये भी पढ़ें: आशा भोसले के निधन से भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सोशल मीडिया पर छलका दर्द! शेयर की 20 साल पुरानी यादें
खास बात यह भी है कि बड़े बिजनेसमैन का आयोजनों हो तो यही लोग अक्सर पूरे परिवार के साथ पहुंचते हैं. ऐसे में यह सिर्फ गैरमौजूदगी की बात नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और कलाकारों के रिश्तों की हकीकत भी दिखाता है, जो समय के साथ बदल जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

