Asha Bhosle Net Worth
Asha Bhosle Net Worth: सदी में कभी-कभार ही कोई ऐसी आवाज जन्म लेती है, जो समय की सीमाओं को पार कर अमर हो जाती है और आशा भोसले ऐसी ही एक अद्वितीय शख्सियत थीं. रविवार, 12 अप्रैल का दिन न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया के लिए गहरा शोक लेकर आया, जब 92 वर्ष की उम्र में ‘आशा ताई’ ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली (Asha Bhosle Death). उनके निधन के साथ ही संगीत जगत ने एक युग को खो दिया, वहीं उनके पीछे छोड़ी गई करोड़ों की संपत्ति और सफल होटल बिजनेस को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.
कितनी है आशा भोसले की नेटवर्थ (Asha Bhosle Net Worth?)
आशा भोसले की कुल संपत्ति के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स अलग-अलग आंकड़े बताते हैं. आमतौर पर उनकी नेटवर्थ करीब 150 से 250 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनका लंबा और सफल गायन करियर रहा है. उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है. उनके पुराने गानों से आज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म और रेडियो के जरिए रॉयल्टी मिलती रहती है. इसके अलावा, देश-विदेश में किए गए लाइव शो और म्यूजिकल टूर से भी उन्होंने अच्छी कमाई की.
महंगी गाड़ियों का शौक
आशा भोसले अपने समय की सबसे महंगी फीमेल सिंगर्स में गिनी जाती थीं और उनका लाइफस्टाइल काफी शानदार रहा है. उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक था और उनके पास ऑडी जैसी लग्जरी कारें भी थीं. साथ ही, उनके पास हीरे और मोतियों के गहनों का अच्छा कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें: आरडी बर्मन के बदौलत आशा ताई को मिला था मुकाम, लता को छोड़ जताया था भरोसा; जानें कैसे थे रिश्ते?
होटल बिजनेस भी बहुत बड़ा (Asha Bhosle business)
गायन के अलावा आशा भोसले बिजनेस में भी सफलता हासिल की है. उन्होंने “Asha’s” नाम से एक इंटरनेशनल रेस्टोरेंट ब्रांड शुरू किया, जिसकी शुरुआत 2002 में दुबई से हुई थी. आज इसके आउटलेट मिडिल ईस्ट और यूके के कई शहरों में मौजूद हैं. फिलहाल आशा के लगभग 14 आउटलेट चल रहे हैं. जो मुख्य रूप से दुबई, कुवैत और ब्रिटेन (लंदन, बर्मिंघम) जैसे स्थानों में स्थित हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


