अथिया शेट्टी,क्रिकेटर केएल राहुल (फोटो)
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनो टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. दोनों की शादी को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस महीने के बाद हो सकती है हालांकि अभी भी वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. वहीं एक नई रिपोर्ट बताती है कि अथिया और केएल राहुल की शादी 20 जनवरी के बाद होगी.
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद केएल राहुल-अथिया शेट्टी का घर रणबीर-आलिया के बांद्रा स्थित घर से दो बिल्डिंग दूर होगा. रिपोर्ट के मुताबिक खंडाला में सुनील शेट्टी के लैविश बंगले में शादी की रस्म अदा की जाएंगी. बता दें कि खंडाला में पहाड़ियों के बीच बना सुनील शेट्टी का बंगला किसी रिसॉर्ट से कम नहीं है. यह केएल राहुल और अथिया की वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट वेन्यू है.
ये भी पढ़ें-90 फीसदी बॉलीवुड नहीं लेता ड्रग्स, बायकॉट टैग हटना जरूरी- सीएम योगी से बोले सुनील शेट्टी
रिपोर्ट के मुताबिक राहुल-अथिया की शादी एक प्राइवेट अफेयर होगी. क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और शेट्टी के कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, जैसा कि शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे इसलिए सुनील शेट्टी और केएल राहुल की फैमिली ने अप्रैल में एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, बिजनेस और पॉलिटिकल फील्ड के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन की प्लानिंग की है.
राहुल और अथिया शेट्टी सोशल मीडिया अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते है. दोनों की तस्वीरों को फैंस भी काफी लाइक करते हैं. हाल ही में दोनों दुबई में न्यू ईयल सेलिब्रेट करने पहुंचे थे. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…