होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मृतक एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. 26 मार्च 2023 को भोजपुरी की उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. बताया गया कि एक्ट्रेस ने सारनाथ के होटल में सुसाइड कर लिया. आकांक्षा दुबे बनारस के सारनाथ होटल में थीं. यहां उनका शव मिला है. शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया जा रहा है. आकांक्षा दुबे ने मौत से कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जहां वह खूब हंसती नजर आ रही थीं. कल उनका पवन सिंह के साथ गाना भी रिलीज हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म ‘लायक हु मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग में लगी हुई थी. सुबह जब शूटिंग करने वाली टीम ने उनको फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया. उसके बाद ही उनके निजी मेकअप आर्टिस्ट होटल पहुंचे तो उन्होंने होटल का दरवाजा बंद पाया. जिसके बाद होटल में मौजूद कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला. जिसके बाद देखा गया कि वह पंखे के सहारे झूल रही थी. मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार बीती रात वह किसी का बर्थडे मनाने के लिए कहीं गई हुई थीं. उसके बाद देर रात वह होटल पहुंची. इसी बीच आकांक्षा दुबे का इंस्टाग्राम पर रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उनके मौत के पहले का बताया जा रहा है.
आकांक्षा दुबे ने आखिरी बार 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वह ब्लैक क्रॉप टॉप में डांस करती नजर आईं. भोजपुरी गाने (Akanksha Dubey Song) पर डांस करते हुए वह बेहद प्यारी लग रही हैं. वह काफी खुश भी नजर आ रही हैं. उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान दिख रही थी. वह शीशे में डांस करते हुए अपना वीडियो (Akanksha Dubey Video) भी रिकॉर्ड कर रही हैं, जिसे उन्होंने मौत से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…