मनोरंजन

Bhojpuri News: ‘पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा’- भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Bhojpuri News:  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो पवन सिंह के साथ काम करना नहीं चाहती थी. क्योंकि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेज को जगह नहीं मिलती है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान यामिनी ने खुलासा किया कि पवन सिंह के साथ काम ना करने की वजह कुछ और ही है. यामिनी सिंह का कहना है कि,एक्टर ने एक बार उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही थी.

एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

यामिनी ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में पवन और अपने बीच की खटास की असल वजह का खुलासा किया. यामिनी ने क्लियर करते हुए कहा ”इंडस्ट्री में ये बात फैली हुई है कि उन्होंने मुझे काम दिलाया था. जो कि बिल्कुल गलत है. मेरी पहली फिल्म ‘बॉस’ मुझे डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी. मैं ये भी बता दूं कि इस फिल्म से किसी ने मुझे निकाला नहीं था, बल्कि मैंने खुद उसे छोड़ा था.”

वहीं यामिनी ने पवन सिंह पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि-” मैं पहले ये ही जानती थी कि पवन बहुत अच्छे हैं और काम अच्छा करते हैं. उनकी गायिकी मुझे पसंद थी. सेट पर जब हम पहली बार मिले तो मैंने उनकी तारीफ की. तब तक मैं उनकी सच्चाई नहीं जानती थी. मैं अब उनके फैंस से पूछना चाहूंगी कि उनकी मां, बहन, बहू और बेटी को कोई गलत करने के लिए बोले तो क्या तब भी आप उस इंसान के भक्त बनकर बैठोगे?”

रात के 9 बजे बुलाया स्टूडियो

यामिनी ने कहा- पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा. उस दिन मैंने प्रण ले लिया था कि मैं इसी इंडस्ट्री में रहूंगी और सामने रहूंगी, सबके साथ काम करूंगी, पर उनके साथ काम नहीं करूंगी. अगर मुझे गलत करना होगा तो मैं हॉलीवुड ना जाऊं गलत करके आगे बढ़ जाऊं. कॉम्प्रोमाइज करने की बात पर यामिनी ने बताया कि वो कोई फिल्म सीन नहीं था, वो कुछ और तरह की ही बात थी.

यामिनी ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म बॉस के दौरान बुरे और बेढंगे रवैये का सामना करना पड़ा था. यामिनी ने कहा- ‘मुझे रात में करीब 9 बजे कॉल आता है ऑटो पकड़ो और स्टूडियो आ जाओ. मैंने कहा इस समय, तो वहां से जवाब आता है फिल्म नहीं करनी है क्या?’ इस पर यामिनी पूछती हैं, ‘इस तरह से पवन सिंह से भी बात करते हैं क्या? तो वहां से जवाब आता है वो सुपरस्टार हैं. तो मैंने भी खुद को सुपरस्टार कहकर फोन काट दिया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया.’

ये भी पढ़ें-Shark Tank India 2: ऐसी पिच जिसके लिए अमित जैन ने 5 करोड़ रुपए का दिया ऑफर, नए प्रोमो ने मचाया तहलका

भोजपुरी सिनेमा के सलमान हैं खेसारी

यामिनी इन दिनो खेसारी लाल यादव के साथ कई प्रोजेक्ट्स कर रही हैं. वहीं उनके रिश्ते पर भी काफी सवाल उठाए जा रहे हैं.खेसारी के बारे में बात करते हुए यामिनी ने कहा- ‘देखिए…एक बहुत छोटी सी बात है कि सलमान खान को लोगों ने बोला कि वो कैटरीना कैफ को काम दे रहे हैं और उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इस पर सलमान बोले कि अगर मैं सुपरस्टार बनाने वाले के टाइप का होता तो सबसे पहले अपने दो भाइयों को सुपरस्टार बनाता. वही. सेम . बात खेसारी कहते हैं. मुझे बहुत लोग खेसारी की चमची कहते हैं लेकिन मैं उन विरोधियों को बताना चाहती हूं कि मैं चमची नहीं हूं क्योंकि मैं सच को सच बोल सकती हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago