मनोरंजन

Bigg Boss 16: हाथ में ट्रॉफी लिए Priyanka Choudhary की तस्वीर वायरल, क्या बन गयी हैं विनर?

Bigg Boss 16:  दो दिन बाद बिग बॉस फिनाले है. शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 5 में अपनी जगह बना चुके हैं. इनमें से बिग बॉस 16 का विनर कौन होगा, ये जानने के लिए हर कोई बेकरार है. हालांकि, फिनाले से पहले एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रही हैं.

प्रियंका ने जीता बिग बॉस 16

दरअसल प्रियंका चौधरी इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं. पूरे सीजन प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज उठाती नजर आईं. वीकेंड का वार पर उन्हें सलमान खान से काफी डांट भी सुननी पड़ी. पर फिर भी उन्होंने अपनी बुलंद आवाज को दबने नहीं दिया. वहीं अब फिनाले से पहले प्रियंका चौधरी की एक फोटो पोस्ट की  है.

वायरल फोटो में प्रियंका सोफे पर बैठी दिख रही हैं, उनके हाथों में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी भी नजर आ रही है. प्रियंका की ये फोटो अर्शी खान ने शेयर की है, जो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. अर्शी खान ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इस सीजन का विनर बताया है. हालांकि, अब अर्शी खान की ये बात कितनी सच होती है. वो 12 फरवरी को पता चल ही जाएगा.

ये भी पढ़ें-भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने लाल साड़ी में झटकाई कमर, लोग बोले- ‘गजब’

प्रियंका क्यों हैं ट्रॉफी की हकदार

उड़ारियां में लीड रोल प्ले करने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने को-एक्टर और दोस्त अंकित गुप्ता के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री ली. अंकित गुप्ता घर में उनका बड़ा सपोर्ट रहे. अंकित के बाहर जाने के बाद ऐसा लगा कि प्रियंका का गेम वीक पड़ जाएगा. पर प्रियंका हर मूमेंट पर साबित करती रहीं कि वो अकेली सब पर भारी हैं.

वहीं दूसरी ओर बिग बॉस में प्रियंका ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी सबका ध्यान खींचा है. फराह खान हों या मीका सिंह हर किसी ने प्रियंका की खूबसूरती की तारीफ की है. वहीं सलमान खान ने प्रियंका को फुल हीरोइन मैटेरियल बताया. यहां तक कि शो के होस्ट ने ये भी कहा कि बिग बॉस से निकलने के बाद उन्होंने प्रियंका के लिए कुछ प्लान किया है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी अधिकतर सेलेब्स प्रियंका को विनर बता रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

31 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

42 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

46 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

55 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago