Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss-19: फिल्म इंडस्ट्री से बिग बॉस के घर तक, अमाल मलिक खास स्ट्रेटेजी आई काम

Bigg Boss-19: बिग बॉस 19 में शो के बीच बदली इमेज तो अमाल मलिक अपनी खास स्ट्रेटेजी से ट्राफी के मजबूत दावेदार बन गए. आइये जानें उनका सफर कैसा रहा?

bigg boss 19 finale Amal Malik unique strategy Know journey

अमाल मलिक खास स्ट्रेटेजी

Bigg Boss-19: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने रोमांचक सफर के अंत की ओर पहुंच गया है. इस बार के सीजन ने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और रोमांच के कई पल दिए. अब फाइनल की घड़ी आ गई है और टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक विजेता बनेगा. फाइनल में जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक शामिल हैं. इन पांचों नामों पर सबसे ज्यादा दर्शकों की नजरें अमाल मलिक पर टिकी हुई हैं.

प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक

अमाल मलिक का जन्म 16 जून 1990 को मुंबई में हुआ. वे संगीत के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता डब्बू मलिक और दादा सरदार मलिक दोनों ही नामी संगीतकार रहे हैं. अमाल के छोटे भाई अरमान मलिक भी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं.

इसके अलावा, उनके चाचा अनु मलिक भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं. इस परिवार में जन्मे अमाल के भीतर बचपन से ही संगीत के प्रति गहरी रुचि थी. महज आठ साल की उम्र से उन्होंने पियानो सीखना शुरू किया और बाद में लंदन से वेस्टर्न क्लासिकल, जैज और रॉक म्यूजिक की ट्रेनिंग हासिल की.

2014 में करियर की शुरुआत

अमाल मलिक ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से की. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में म्यूजिक दिया, जिनमें ‘कबीर सिंह’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘साइना’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘वेदा’, ‘बागी’, और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. उनके गाने जैसे ‘कौन तुझे’, ‘मैं रहूं या ना रहूं’, और ‘चले आना’ ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई. अपने करियर के दौरान अमाल मलिक को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बिना शोर के गौरव खन्ना की किस स्ट्रैटेजी ने उन्हें यहां पहुंचाया?

Bigg Boss में Amal Malik

‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक की एंट्री ने शो को नई एनर्जी दी. शुरुआत में उनकी इमेज थोड़ी एरोगेंट और रूड नजर आई, जिसके कारण कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उनके रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण बने. ‘वीकेंड के वार’ के दौरान सलमान खान ने कई बार उनकी क्लास भी लगाई और कई मौकों पर चेतावनी भी दी. लेकिन समय के साथ अमाल ने अपने व्यवहार में बदलाव किया. उन्होंने दूसरों से सुलह की कोशिश की और टास्क को पूरे जज्बे के साथ पूरा किया. इस बदलाव को दर्शकों ने भी नोट किया और उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखी गई.

शो में उनके गेम की खास बात यह रही कि वह न केवल अपनी स्ट्रेटेजी और स्मार्ट खेल के लिए जाने गए, बल्कि अपनी स्पष्ट और बेबाक राय के लिए भी चर्चाओं में बने रहे. नेपोटिज्म पर बहस के दौरान उन्होंने अपने पिता डब्बू मलिक को लेकर विवादित बयान दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. इसके बावजूद, उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, और खेल भावना ने उन्हें दर्शकों का लोकप्रिय कंटेस्टेंट बना दिया.

ये भी पढ़ें: कश्मीर की वादियों से Bigg Boss के घर कैसे पहुंचीं फरहाना भट्ट?

फैन मानते हैं ट्रॉफी का हकदार

इस सीजन (Bigg Boss-19) में पांचों फाइनलिस्ट्स का खेल अलग था, लेकिन अमाल ने गेम में सभी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी का हकदार मानते हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read