Bigg Boss में पवन सिंह ने मचाया धमाल
Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का फिनाले आज है, और इस शो के फिनाले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने धमाल मचा दिया. पवन सिंह ने सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया और फैंस को एंटरटेन किया. पवन सिंह ने नीलम गिरी के साथ भी परफॉर्म किया, जिसे देखकर घरवाले भी झूम उठे. फिनाले से ठीक पहले पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई थी. हालांकि, आज मंच पर वह बेअसर होती नजर आई.
लॉरेंस बिश्नोई की धमकी बेअसर
पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी कि वे शो में शामिल न हों, लेकिन पवन सिंह ने इस धमकी को नजरअंदाज किया और शो में पहुंचे. पवन सिंह की टीम ने सिक्योरिटी एजेंसियों को अलर्ट किया और पुलिस ने नंबर की जांच शुरू कर दी है. दूसरी ओर उनके फैंस उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं. देखें पवन सिंह के डांस का वीडियो
View this post on Instagram
Bigg Boss के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 19 के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं, और आज शो को उसका विनर मिलेगा. पवन सिंह ने शो में पहुंचकर फैंस को एंटरटेन किया और अब सभी को विनर का इतंजार है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss के 18 साल की कहानी: जानें कब कौन बना विनर, किसने किया होस्ट?
पवन सिंह की लोकप्रियता
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार हैं और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे बिग बॉस 19 के फिनाले में पहुंचे और सलमान खान के साथ डांस किया. पवन सिंह की टीम ने बताया कि वे सलमान खान के बड़े फैन हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी को दरकिनार कर दिया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



