Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bigg Boss: एलीमिनेशन की उस रात घर पर क्या हुआ था? अर्चना गौतम के छोटे भाई ने बताया

बिग बॉस शो

टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक ऐसा शो है, जिसमें लोगों का रवैया पल में बदल जाता है. जहां बिग बॉस हाउस में रहते हुए प्रतिभागी एक दूसरे से जानी दुश्मन की तरह लड़ पड़ते हैं, तो वहीं अगले ही पल उनमें दोस्ती भी दिखाई देने लगती है. ‘बिग बॉस 16’ मौजूदा समय में भी अर्चना और गौतम के बीच भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है.

अगर आप भी बिग बॉस के दर्शक हैं तो पता होगा कि हाल ही में पिछले हफ्ते अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच हुई बहस और हाथापाई के बाद अर्चना को रातों-रात बिग बॉस हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था

लेकिन सारी बातें साफ हो जाने और घर वालों की सहमति से अब दोबारा अर्चना गौतम की बिग बॉस के घर में वापसी भी हो चुकी है. अब जब अर्चना की वापसी हुई है तो कुछ नए नजारे भी देखने को मिलेंगे ही.

शिव ठाकरे ने लिया अर्चना की जगह प्रियंका का नाम

13 नवंबर रविवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के एपिसोड में शेखर सुमन ने एक बार फिर से एंट्री ली और इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट से मजेदार सवाल किए. उन्हीं में से शिव ठाकरे से एक सवाल किया गया कि बिग बॉस के घर का पापी गुड़िया कौन है. इस पर अर्चना को लगा कि वह उनका नाम लेंगे लेकिन शिव ठाकरे ने  प्रियंका चौधरी का नाम लिया.

अर्चना गौतम शिव से पूछती हैं कि उन्होंने उनका नाम क्यों नहीं लिया. तब शिव ठाकरे उनको बताया कि तुम दिल की बुरी नहीं हो सिर्फ जवान की गंदी हो. ये बात घर में भी सब कहते हैं और बाहर भी सब जानते हैं. इस दौरान दोनों का व्यवहार एक दूसरे के प्रति काफी शांत दिखाई दिया. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दोनों के बीच आने वाले दिनों में दुश्मनी के बजाय दोस्ती हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest