होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा को किया बर्थडे विश (फोटो)
Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. और इस खास मौके पर बिपाशा बसु के चाहने वालों का सोशल माडिया पर तांता लगा हुआ है. इस बीच बिपाशा के हसबैंड और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी अपनी पत्नि को बर्थडे विश किया है.
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का नाम बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल में शुमार है. अक्सर सोशल मीडिया पर ये कपल अपने प्यार को जाहिर करता रहता है. ऐसे में जब बिपाशा बसु का जन्मदिन हो तो भला करण अपने प्यार का इजहार न करें ये थोड़ा अजीब लगेगा. इस बीच बिपाशा बसु के जन्मदिन के मौके पर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लेडी लव को रोमांटिक अंदाज में हैप्पी बर्थडे बोला है. करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बिपाशा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बिपाशा और करण की फिल्म ‘अलोन’ की तस्वीर देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Box Office: मराठी फिल्म ‘वेद’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ‘सर्कस’ का निकला दम
इस पोस्ट के साथ करण ने लिखा है कि- ‘जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे प्यार, आपके जीवन में हर पल खुशियों से भरा रहे और हमेशा प्रकाश की तरह आप चमकती रहें. आपके सारे सपने सच हों, ये साल का सबसे अच्छा दिन है. मैं आपको बोलने से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं. हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय लव बेबी स्वीटी, तुम मेरे लिए सब कुछ हो.’
लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बीते 12 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है. मालूम हो कि करण और बिपाशा ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…