Bharat Express DD Free Dish

Bobby Deol’s Birthday: मशहूर अभिनेता बॉबी देओल का आज 56वां जन्मदिन, बड़े भाई Sunny Deol और फैन्स ने दी शुभकामनाएं

बॉबी देओल के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और उन्हें बर्थडे विश किया.

Sunny Deol and Bobby Deol

Bobby Deol’s Birthday: 90 के दशक के मशहूर अभिनेताओं में शुमार बॉबी देओल का आज 56वां जन्मदिन है. फैन्स उन्हें बर्थडे विश करने में लगे हैं, लेकिन जब बात बॉबी के जन्मदिन की हो, तो उनका परिवार भला कैसे पीछे रह सकता है. इस खास मौके पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं.

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे छोटे भाई, माई लॉर्ड बॉबी.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सनी की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ परिवार वालों ने भी खूब प्यार लुटाया. उनकी बहन ईशा देओल ने हार्ट इमोजी के साथ बॉबी को शुभकामनाएं दीं. वहीं, अभिनेता राहुल देव ने कमेंट किया, “हैप्पी बर्थडे बॉबी.”

सनी और बॉबी देओल का खास रिश्ता

सनी और बॉबी देओल का रिश्ता बेहद खास है. दोनों भाई कई बार एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में अभिनेता बॉबी देओल ने बड़े भाई सनी के साथ अपने रिश्ते और खुद पर पड़े भाई के प्रभाव के बारे में बात की थी. बॉबी ने कहा था कि उनके बड़े भाई उनके लिए “आशीर्वाद” हैं. इसके साथ ही बॉबी ने सनी देओल की समझदारी और मार्गदर्शन को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया था.

बॉबी देओल का फिल्मी सफर

बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने गुप्त, सोल्जर, और हमराज जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. बॉबी देओल के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्होंने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में ‘बाबा निराला’ का किरदार निभाया. इस किरदार ने उन्हें नई पहचान दिलाई.

इसके बाद उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में एक खलनायक की भूमिका निभाई. रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म में उनके किरदार ‘अबरार हक’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया.


ये भी पढ़ें- ‘Kashmir Files’ के बाद अब खुलेंगे ‘The Delhi Files’ के इतिहास की पुरानी किताब, मिथुन चक्रवर्ती के नए लुक के साथ दमदार टीजर हुआ रिलीज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read