Bharat Express DD Free Dish

सलमान खान की सिकंदर भारत से ज्यादा पाकिस्तान में मचा रही है धमाल! जानें ताजे आंकड़े

सलमान खान की फिल्म सिकंदर भारत के साथ पाकिस्तान में भी हिट हो रही है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह फिल्म वहां भारतीय फिल्मों की नई मिसाल बनेगी?

Sikandar in Pakistan

Sikandar Performance Pakistan: सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर  के साथ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. यह फिल्म आज, 30 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है. हालांकि, भारत में इस फिल्म की चर्चा हो रही है, वहीं पाकिस्तान में भी सिकंदर को लेकर जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है.

Sikandar in Pakistan

यह फिल्म ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी है, जिसमें सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिका में हैं. फिल्म में सलमान खान 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए एक्शन सीन्स भी करते नजर आए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

सिकंदर की ओपनिंग डे बिजनेस

सिकंदर  की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शानदार हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद एक बड़ा सवाल यह है कि पहले दिन इसका बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस होगा? ट्रेड एनालिस्ट की माने तो सिकंदर  के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े जबरदस्त हो सकते हैं. ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी का कहना है कि फिल्म पहले दिन करीब 30 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. उनका मानना है कि सलमान खान और ईद का यह जबरदस्त कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा.

सलमान खान की टॉप-5 ओपनर फिल्में

सलमान खान की टॉप ओपनर फिल्मों की लिस्ट में टाइगर 3 सबसे ऊपर है, जो दिवाली 2023 में रिलीज हुई थी और यह सलमान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई. सिकंदर और टाइगर 3 दोनों ही संडे को रिलीज हुई फिल्में हैं. टाइगर 3 ने पहले दिन 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद भारत  ने 42.30 करोड़, प्रेम रतन धन पायो  ने 40.35 करोड़, सुल्तान ने 36.54 करोड़ और टाइगर जिंदा है  ने 34.10 करोड़ कमाए थे.

फिल्म की सफलता के आसार

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग होने की संभावना है और सलमान खान के फैंस इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. सलमान खान की लोकप्रियता, ईद का त्योहारी माहौल और फिल्म की दमदार कहानी इसे एक ब्लॉकबस्टर हिट बनाने की राह पर हैं.


इसे भी पढ़ें- रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई सलमान खान की सिकंदर! धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे लोग, मेकर्स को हो सकता है भारी नुकसान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read