Border 2 vs Draupadi 2 box office clash: सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में फिल्म का पॉपुलर गाना घर कब आओगे रिलीज हुआ है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. अब खबर है कि उसी दिन साउथ की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा द्रौपदी 2 भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव देखने को मिलेगा.
31 दिनों में पूरी हुई शूटिंग
द्रौपदी 2 की सबसे खास बात यह है कि फिल्म को केवल 31 दिनों में शूट किया गया है. डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियान ने बताया कि उनकी टीम 30 दिनों में शूटिंग खत्म करना चाहती थी लेकिन प्लानिंग के चलते एक दिन और लग गया. फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 39 मिनट है, जिसमें शुरुआती 8-9 मिनट 2025 के समय को दिखाते हैं और बाकी हिस्सा 14वीं सदी पर आधारित है.
View this post on Instagram
फिल्म की कहानी और प्रेरणा
इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा में रिचर्ड ऋषि और रक्षणा इंदुसन लीड रोल में नजर आएंगे. डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म का स्क्रीनप्ले उन्हें इतिहासकार अन्नाल कंदर की किताब मूंद्रम वल्लाला महाराजा से प्रेरित होकर लिखा गया है. उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाई गई मुख्य घटनाएं तथ्य आधारित हैं लेकिन किरदारों को विकसित करने के लिए सिनेमाई फिक्शन का इस्तेमाल किया गया है. स्क्रिप्ट पूरी करने में उन्हें लगभग एक साल लगा क्योंकि इस विषय पर रिसर्च के लिए कई लोगों से मुलाकात करनी पड़ी.
ये भी पढ़ें-पिता की याद में भावुक हुए निकितिन धीर: शेयर की अधूरी फिल्म के सेट की वो आखिरी तस्वीर
पहले पार्ट की आलोचना
द्रौपदी का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था. यह तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रिचर्ड ऋषि और शीला राजकुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. रिलीज के समय फिल्म को ज्यादातर नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं और यह जातिवाद से जुड़े विवादों में घिर गई थी. आलोचकों ने इसे जातिवाद को बढ़ावा देने वाला करार दिया था. इसके बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और व्यावसायिक रूप से सफल साबित हुई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

