Bharat Express DD Free Dish

रिलीज होते ही ट्रोल हुई ‘कॉकटेल 2’, 14 साल पुराने ‘बंधू’ के रीमेक पर भड़के फैंस

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म का रीक्रिएटेड गाना ‘बंधू 2.0’ दर्शकों को खास पसंद नहीं आया.

Cocktail 2-Bandhu 2.0

Cocktail 2: शुक्रवार (19 जून) को मल्टी-स्टारर कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं. बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट कॉकटेल 14 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी जैसे कलाकार शामिल थे. उस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. लेकिन कॉकटेल 2 के रिलीज होते ही यह मूवी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है.

14 साल पुराने गाने को किया रीमेक

फिल्म कॉकटेल 2 19 जून को रिलीज हो गई है. इसके गानों को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म का नया गाना बंधू 2.0 चर्चा का विषय बन गया है. यह 14 साल पुराने लोकप्रिय ट्रैक बंधू का रीक्रिएटेड वर्जन है. पहले शाहिद कपूर ने भी कहा था कि इस गाने को दोबारा बनाने पर लोगों की तुलना और आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. अब गाना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है, लेकिन इसकी धुन या बोलों की वजह से नहीं.

दरअसल, दर्शकों को गाने की विजुअल पसंद नहीं आ रही. गाने में एक आर्टिफिशियल बीच सेट दिखाया गया है, जहां रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और बैकग्राउंड डांसर्स परफॉर्म करते नजर आते हैं. बाद में शाहिद कपूर भी उनके साथ शामिल

होते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने की शूटिंग और सेट डिजाइन में वह आकर्षण नहीं दिखता, जिसकी उन्हें उम्मीद थी.

ट्रोल हो रहा गाना

बंधू 2.0 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. X पर एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि सलमान खान किसी चप्पल के विज्ञापन में भी इससे ज्यादा मेहनत करते नजर आते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने इसे इस दौर का सबसे कमजोर प्रमोशनल वीडियो बताया. कुछ लोगों को तो यह गाना किसी सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन जैसा लगा.


ये भी पढ़ें: 60 की उम्र में फेसबुक पर हुआ प्यार और 75 दिनों में कर ली शादी; फिल्मी है ‘लगान’ फेम मुले की यह लव स्टोरी


कई दर्शकों ने फिल्म के निर्देशकहोमी अदाजानिया पर भी सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि ओरिजिनल गाने की खासियत और माहौल नए वर्जन में नजर नहीं आता. 2012 में रिलीज हुआ बंधू दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था और आज भी कई लोगों की पसंदीदा यादों का हिस्सा है. यही वजह है कि पुराने गाने से जुड़ी भावनाओं के कारण फैंस नए संस्करण से निराश दिखाई दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read