मनोरंजन

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर किंग खान ने अनोखे अंदाज में किया विश

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण के 37वें जन्मदिन पर उनके ‘पठान’ के सह-कलाकार शाहरुख खान ने अभिनेत्री की सराहना करते हुए एक नोट लिखा और उनको विश किया. शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म से दीपिका के किरदार की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “मेरी प्यारी दीपिका पादुकोण के लिए – आप हर अवतार में स्क्रीन पर इतना शानदार दिखने के लिए खुद को विकसित किया है! हमेशा गर्व है आप पर और हमेशा आपके बड़े पैमाने पर कामना करता हूं, न्यू हाइट्स हैप्पी बर्थडे ढेर सारा प्यार हैशटैग पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”

शाहरुख और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

यह चौथी बार होगा जब शाहरुख और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. दोनों इससे पहले ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. अभिनेता के लिए चार साल से अधिक के अंतराल के बाद यह फिल्म शाहरुख की तीन फिल्मों में से पहली है. भारत के प्रमुख स्टूडियो समूह यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की ‘पठान’ के कई सीन्स पर चलेगी कैंची, Besharam Rang गाने ही नहीं, डायलॉग्स में भी बदलाव

‘पठान’ को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा

हालांकि, इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ा हुआ है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की नई फिल्म ‘पठान’ को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़का हुआ है. इस फिल्म को कई राज्य में बैन करने की मांग की जा रही है. पठान फिल्म के एक गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर विवाद बढ़ गया. गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की मोनोकिनी पहनी हुई है, जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी बोल्ड नजर आ रही हैं. इसी बात को लेकर फिल्म का विरोध किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

2 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

3 hours ago